'नंगा नहाएगा क्या और निचोड़ेगा क्या...', इन 10 डायलॉग्स के लिए जाने जाते हैं प्रेम चोपड़ा

Published : Sep 23, 2019, 05:17 PM ISTUpdated : Sep 23, 2019, 05:20 PM IST

मुंबई। बॉलीवुड के सबसे खूंखार विलेन में शुमार प्रेम चोपड़ा 84 साल के हो चुके हैं। 23 सितंबर, 1935 को लाहौर में पैदा हुए प्रेम को उनके फेमस डायलॉग की वजह से भी जाना जाता है। सिनेमा के इतिहास में उनके ऐसे कई डायलॉग्स हैं, जो आज भी लोगों की जुबान पर कायम हैं। इनमें 'नंगा नहाएगा क्या और निचोड़ेगा क्या' से लेकर 'प्रेम नाम है मेरा, प्रेम चोपड़ा...' काफी पॉपुलर हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं प्रेम चोपड़ा के ऐसे ही 10 डायलॉग्स। 

PREV
110
'नंगा नहाएगा क्या और निचोड़ेगा क्या...', इन 10 डायलॉग्स के लिए जाने जाते हैं प्रेम चोपड़ा
प्रेम चोपड़ा एक्टर राजकपूर के साडू भाई हैं। एक्टर शरमन जोशी और विकास भल्ला प्रेम चोपड़ा के दामाद हैं।
210
प्रेम चोपड़ा एकमात्र ऐसे कलाकार हैं, जो कपूर खानदान की तीन पीढ़ियों (राज कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक) के साथ काम कर चुके हैं।
310
प्रेम चोपड़ा को फिल्म 'शहीद' से पहचान मिली। शहीद में प्रेम ने क्रांतिकारी सुखदेव का रोल निभाया था। यह आज भी हिन्दी की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है।
410
प्रेम चोपड़ा को विलेन बनाने का क्रेडिट जाता है फिल्म 'वो कौन थी' को। इसके बाद उन्हें लगातार खलनायक के रोल ऑफर होते गए। नेगेटिव रोल मे वो इतने पॉपुलर हुए कि फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।
510
एक्टर प्रेम नाथ, राजेन्द्र नाथ और नरेन्द्र नाथ प्रेम चोपड़ा के साले हैं।
610
प्रेम चोपड़ा आखिरी बार 2019 में आई गोविंदा की फिल्म 'रंगीला राजा' में नजर आए थे।
710
59 साल के फिल्मी करियर में प्रेम चोपड़ा 380 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।
810
बड़ी बेटी रकिता ने प्रेम चोपड़ा की बायोग्राफी 'प्रेम नाम है मेरा' 2014 में रिलीज की थी।
910
फिल्मों में आने से पहले प्रेम चोपड़ा ने एक पॉपुलर अखबार के सर्कुलेशन डिपार्टमेंट में काम किया था।
1010
प्रेम चोपड़ा रिश्ते में रणधीर, ऋषि और राजीव कपूर के मौसा लगते हैं। ऋषि कपूर की मां कृष्णा और प्रेम चोपड़ा की पत्नी उमा आपस में बहने हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories