Published : Jul 19, 2020, 02:17 PM ISTUpdated : Jul 19, 2020, 05:54 PM IST
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर एक्ट्रेस के करोड़ों फैन्स ने उन्हें बधाई दी। हालांकि प्रियंका के पति निक जोनास ने उन्हें एक अलग ही अंदाज में बर्थडे विश किया। निक जोनास ने पत्नी प्रियंका के साथ अपनी एक रोमांटिक फोटो शेयर की। इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा निक की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। वहीं कपल एक-दूजे की आंखों में आंखे डाले रोमांस करता नजर आ रहा है।
इस फोटो को शेयर करते हुए निक जोनास ने लिखा, मैं तुम्हारी आंखों को हमेशा यूं ही देखना चाहता हूं। आई लव यू बेबी। तुम विचारशील, देखभाल करने वाली और एक बेहतरीन शख्स हो, जिसे मैं मिला हूं। इस चीज के लिए मैं शुक्रिया कहना चाहूंगा कि हम दोनों एक-दूसरे को मिले। जन्मदिन की बधाई।
212
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में 1 और 2 दिसंबर, 2018 को शादी की थी। दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। बाद में कपल ने वोग मैग्जीन को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने अपनी लव स्टोरी को खुलकर बताया था।
312
बता दें कि निक जोनास ने सबसे पहले क्वांटिको में प्रियंका चोपड़ा की को-एक्ट्रेस ग्राहम रोजर्स को मैसेज भेजा। निक ने लिखा था-प्रियंका बहुत खूबसूरत है। सितंबर 2016 में पहली बार निक ने ट्विटर पर प्रियंका को मैसेज भेजा था। इस मैसेज में निक ने लिखा था कि हमारे कुछ कॉमन फ्रेंड्स कह रहे हैं कि हमें मिलना चाहिए।
412
मैग्जीन के मुताबिक 2017 में प्रियंका और निक को डिजाइनर Ralph Lauren ने मेट गाला में इनवाइट किया था। इससे पहले ये दोनों एक ड्रिंक पार्टी में न्यूयॉर्क में मिले थे। इस मुलाकात के बाद प्रियंका ने निक को अपने घर पर बुलाया था।
512
इस दौरान घर पर प्रियंका की मम्मी मधु चोपड़ा टीवी सीरियल लॉ एंड ऑर्डर देख रही थीं। प्रियंका के मुताबिक-हमने कुछ घंटे बातें की। इस मुलाकात में हमारे बीच कोई Kiss नहीं हुआ था।
612
इसके बाद तीसरी डेट में निक जोनास समझ गए कि प्रियंका ही वह लड़की है, जिससे वह शादी करना चाहते थे। निक के मुताबिक उन्होंने प्रियंका को उनके बर्थडे पर प्रपोज नहीं किया। उन्होंने पीसी को ग्रीस में प्रपोज किया था।
712
निक ने एक हफ्ते पहले ही प्रियंका के लिए एक रिंग खरीदी थी। निक ने घुटने के बल बैठकर प्रियंका से कहा-क्या मैं ये रिंग तुम्हारे हाथों में डाल सकता हूं? क्या तुमसे शादी कर मैं दुनिया का सबसे खुशकिस्मत इंसान बन सकता हूं।
812
45 सेकंड तक चुपचाप रहने के बाद प्रियंका ने हां कह दिया। वहीं निक के भाई और प्रियंका के होने वाले जेठ जो जोनास ने भी दोनों को लेकर एक इंटरव्यू में बताया था कि जब पहली बार पब्लिक अपीयरेंस में निक ने प्रियंका को मेट गाला अवॉर्ड में देखा था तो वो एकदम क्लीन बोल्ड हो गया था।
912
शादी से पहले प्रियंका ने बताया था कि उन्होंने निक को एक निक नेम दिया है और वो प्यार से उन्हें इसी नाम से बुलाती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका ने कहा था-मैं उन्हें ओल्ड मैन जोनस कहकर पुकारती हूं।
1012
प्रियंका ने इसके पीछे की वजह भी बताई थी कि वो निक को इस नाम से इसलिए बुलाती हैं क्योंकि एक बार वह निक के साथ लॉस एंजिलिस डेट पर गई थीं। तब निक ने प्रियंका से कहा था-मुझे बहुत पसंद है, जिस तरह से तुम दुनिया को देखती हो। मुझे तुम्हारा नजरिया पसंद है।
1112
प्रियंका के मुताबिक, एक लड़की के तौर पर मैं कहना चाहूंगी कि मुझे कभी भी कोई ऐसा शख्स नहीं मिला जो ये कहता कि उसे मेरा महत्वाकांक्षी होना पसंद है। हमेशा उल्टा ही हुआ है।
1212
बता दें कि उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वालीं प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड का खिताब जीता चुकी हैं। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका ने फिल्मों की ओर रुख किया। साल 2002 में तमिल फिल्म 'थमिझन' से प्रियंका ने डेब्यू किया। इसके बाद 2003 में उन्होंने फिल्म 'अंदाज' से बॉलीवुड में डेब्यू किया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।