सिर्फ एक इंस्टा पोस्ट से करोड़ों कमाती हैं प्रियंका, जानें अमिताभ और शाहरुख लेते हैं कितना पैसा

Published : Dec 14, 2019, 09:11 PM IST

मुंबई। बॉलीवुड स्टार्स फिल्मों और विज्ञापन के अलावा भी तगड़ी कमाई करते हैं। हाल ही में जारी हुई एक रिपोर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड के ए-लिस्टर्स सोशल मीडिया के जरिए भी मोटी कमाई करते हैं। सोशल मीडिया मैनेजमेंट कंपनी द्वारा जारी रिच लिस्ट-2019 के मुताबिक, बॉलीवुड और हॉलीवुड सेलेब्रिटी प्रियंका चोपड़ा अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए तगड़ी कमाई करती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका एक पोस्ट के लिए 2 लाख 71 हजार डॉलर यानी (1.87 करोड़ रुपए) चार्ज करती हैं। दुनियाभर के तमाम सेलेब्रिटीज की इस लिस्ट में प्रियंका 19वें नंबर पर हैं। प्रियंका के बाद इस लिस्ट में टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली हैं, जो एक पोस्ट के जरिए 1 लाख 96 हजार डॉलर (1.41 करोड़ रुपए) की कमाई करते हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं बॉलीवुड के कुछ और सेलेब्स और उनकी 1 इंस्टा पोस्ट से होने वाली कमाई के बारे में। 

PREV
17
सिर्फ एक इंस्टा पोस्ट से करोड़ों कमाती हैं प्रियंका, जानें अमिताभ और शाहरुख लेते हैं कितना पैसा
2020 में प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म 'वी कैन बी हीरोज' में नजर आएंगी। फिल्म के डायरेक्टर रॉबर्ट रॉड्रिग्ज हैं।
27
शाहरुख खान आखिरी बार 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। फिलहाल उनके पास कोई फिल्म नहीं है।
37
आलिया भट्ट लास्ट टाइम 'कलंक' में नजर आई थीं। उनके पास फिलहाल सड़क 2 और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्में हैं।
47
अमिताभ बच्चन आखिरी बार तेलुगु फिल्म 'से रा नरसिम्हा रेड्डी' में दिखे थे। वो जल्द ही ब्रह्मास्त्र, झुंड, चेहरे और गुलाबो-सिताबो जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।
57
शाहिद कपूर की लास्ट फिल्म 'कबीर सिंह' है। वो जल्द ही फिल्म 'जर्सी' में नजर आएंगे। यह इसी टाइटल से बनी तेलुगु फिल्म का रीमेक है।
67
प्रिया प्रकाश वारियर फिल्म 'ओरु अदार लव' के एक सीन से रातोंरात स्टार बन गईं। वो श्रीदेवी बंगलो और किरिक लव स्टोरी जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
77
नेहा धूपिया आखिरी बार फिल्म 'हेलिकॉप्टर ईला' में नजर आई थीं। फिलहाल वो ऑनलाइन शो 'नो फिल्टर नेहा' में नजर आ रही हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories