Published : Nov 01, 2022, 11:28 AM ISTUpdated : Nov 01, 2022, 11:29 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. आखिरकार 3 साल बाद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने देश लौट ही आई। दरअसल, प्रियंका ने जब से अमेरिकी सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) के साथ शादी की, तभी से ही लॉस एंजेलिस में ही रह रही है। इस दौरान वे मुंबई आती-जाती रहीं, लेकिन इस बार लंबा गेप हो गया। बता दें कि कोरोना महामारी के कारण पीसी चाहते हुए भी अपने देश, अपने घर नहीं लौट पा रही थी। 3 साल बाद उन्हें मौका मिला और उन्होंने तुरंत मुंबई के लिए उड़ान भरी। पीसी मंगलवार अल सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई। एयरपोर्ट से उनकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और फैन्स उनका दिल से स्वागत कर रहे हैं। जब ये जानकारी सामने आई थी कि पीसी मुंबई आ रही है तो सभी को लगा था कि वे अपनी बेटी मालती को लेकर भी आएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सामने आई उनकी फोटोज में मालती कहीं नजर आ रही है। नीचे देखें मुंबई पहुंची प्रियंका चोपड़ा के स्टाइल और लुक की फोटोज...
मुंबई एयरपोर्ट से सामने आई प्रियंका चोपड़ा की फोटोज में उनका लुक बेहद सिम्पल नजर आ रहा है। इस दौरान वे नीले रंग के आउटफिट में नजर आ रही हैं।
26
जैसे ही फ्लाइट से उतरकर प्रियंका चोपड़ा मुंबई एयरपोर्ट में दाखिल हुई उनके चेहरे पर मुस्कान खिल गई। उनके चेहरे की खुश बता रही थी वे घर पहुंचकर कितनी एक्साइटेड हैं।
36
प्रियंका चोपड़ा को रिसीव करने उनकी एक करीबी एयरपोर्ट पहुंची थी, जिसे देखते ही पीसी ने उसे गले लगा लिया। वे कैमरामैन को देखकर भी हाथ हिलाती नजर आई।
46
आपको बता दें कि एयरपोर्ट पर मौजूद फोटोग्राफर्स और फैन्स हर कोई प्रियंका चोपड़ा को अपने कैमरे में क्लिक करने के लिए क्रेजी नजर आया। पीसी ने कोई अपत्ति नहीं जताई।
56
प्रियंका चोपड़ा के साथ बेटी मालती को देखकर कई फैन्स दुखी भी नजर आए। कुछ ने जहां पीसी का पूरे जोश के साथ वेलकम किया तो कुछ मालती कहां हैं, पर सवाल भी उठाए।
66
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा मुबंई फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा की शूटिंग के सिलसिले में आई है। फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट लीड रोल में है। कहा जा रहा है कि वे संजय लीला भंसाली से भी एक फिल्म के बारे में चर्चा करेंगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।