कम नहीं रही प्रियंका चोपड़ा की इश्कबाजी, शादीशुदा तक से लड़ाई आंख, 1 की पत्नी तो पहुंच गई थी धमकाने

Published : Jul 18, 2022, 06:31 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड इंडस्ट्री में देसी गर्ल के नाम से फेमस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज यानी 18 जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन मना रही है। उनका जन्म 1982 में जमशेदपुर में हुआ था। 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली प्रियंका ने अपना करियर एक्टिंग फील्ड में बनाने की सोची। उन्होंने बॉलीवुड से पहले साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया। 2003 में आई फिल्म थमिझन में काम किया। इसके बाद वे 2003 में ही सनी देओल (Sunny Deol) के साथ फिल्म द हीरोः लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई में नजर आई। हालांकि, उन्होंने इसी साल आई फिल्म अंदाज से मिली। इस फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) उनके साथ थे। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। वैसे, आपको बता दें कि बी-बाउन में प्रियंका की एक्टिंग के साथ-साथ उनके अफेयर्स के किस्से भी कम चर्चा में नहीं रहे। उनका अफेयर अक्षय कुमार-शाहरुख खान के अलावा शाहिद कपूर सहित 6 लोगों से रहा। नीचे पढ़ें प्रियंका के अफेयर और लव लाइफ में बारे में...

PREV
17
कम नहीं रही प्रियंका चोपड़ा की इश्कबाजी, शादीशुदा तक से लड़ाई आंख, 1 की पत्नी तो पहुंच गई थी धमकाने

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास से शादी करने से पहले कईयों से दिल लगाया और कईयों का दिल तोड़ा। कम ही लोग जानते हैं कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले प्रियंका, असीम मर्चेंट को डेट करती थी। लेकिन इंडस्ट्री में नाम और शोहरत मिलते ही उन्होंने असीम से किनारा कर लिया। 

27

अपनी पहली हिट फिल्म अंदाज में काम करने के दौरान प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार के करीब आ गई। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में दी और दोनों का अफेयर भी सुर्खियों रहा। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के अफेयर की बात जब अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना के कानों तक पहुंची तो वो आगबबूला हो गई। कहा जाता है कि ट्विंकल, प्रियंका को सबक सीखाने शूटिंग तक पहुंच गई थी। हालांकि, पत्नी की धमकी के बाद अक्षय ने पीसी के साथ काम करना बंद कर दिया। 

37

अक्षय कुमार से ब्रेकअप होने के बाद प्रियंका चोपड़ा हरमन बवेजा को डेट करने लगी। दोनों ने फिल्म लव स्टोरी 2050 में साथ काम भी किया। दोनों के डेटिंग के दौरान यह खबर भी तेजी से फैली थी कि दोनों जल्दी ही शादी भी करने वाले है। शादी तो नहीं हुई लेकिन ब्रेकअप जरूर हो गया। दरअसल, फिल्म लव स्टोरी 2050 के सुपरफ्लॉप होने के बाद दोनों का रिश्ता टूट गया।

47

प्रियंका चोपड़ा को फरहान अख्तर की फिल्म डॉन में शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला। साथ काम करते-करते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और यह बात शाहरुख की पत्नी गौरी के कानों तक पहुंच गई। कहा जाता है कि प्रियंका की वजह से शाहरुख-गौरी का रिश्ता तलाक की कगारपर पहुंच गया था। इतना ही नहीं गौरी ने घर छोड़कर जाने तक की धमकी दे दी थी। हालांकि, शाहरुख ने हालात को समझते हुए पीसी से दूरी बना ली। 

57

आपको बता दें कि जब 2000 में मिस इंडिया प्रतियोगिता हुई तो उस दौरान शाहरुख खान ने प्रियंका चोपड़ा को शादी तक के लिए प्रपोज कर दिया था। दरअसल, इस प्रतियोगिता में शाहरुख जज थे और उन्होंने पीसी से सवाल पूछा था। सवाल पूछने से पहले उन्होंने कह दिया था यह काल्पनिक है। हालांकि, पीसी का जवाब सुनकर शाहरुख हैरान रह गए थे। 
 

67

शाहरुख खान के अलग होने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शाहिद कपूर के साथ कुछ फिल्मों में काम किया और इसी दौरान दोनों के अफेयर की बातें भी सामने आई। लेकिन रिश्ता ज्यादा दिनों तक चला क्योंकि उस दौरान पीसी टॉप की एक्ट्रेस थी और शाहिद को इंडस्ट्री में ज्यादा वक्त नहीं हुआ था।

77

कहा जाता है कि प्रियंका चोपड़ा का एक विदेशी ब्वॉयफ्रेंड  गेरार्ड बटलर था। रिपोर्ट्स की मानें तो  गेरार्ड ने 2009 में इंडिया में एक पार्टी रखी थी और इसमें पीसी भी शामिल हुई। पार्टी में उन्होंने प्रियंका को प्रपोज भी किया था। लेकिन यह रिश्ता बहुत ही कम वक्त के लिए। और आखिरकार पीसी ने 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनास से शादी कर ली। अब कपल की एक बेटी मालती मैरी भी है।  

 

ये भी पढ़ें
तो क्या इस वजह से बच्चे पैदा नहीं करना चाहती ये 7 TV एक्ट्रेस, शादी के सालों बाद भी सूनी है गोद

1 बटन पर टीका टॉप पहन आंख मारने वाली एक्ट्रेस ने शेयर किए 7 बेडरूम PHOTOS, फैन्स बोले- So Sexy

समंदर किनारे पानी में लेटकर मौनी रॉय ने दिए पोज, फ्लॉन्ट किया सेक्सी-बोल्ड फीगर, PHOTOS

वाणी कपूर-उर्फी जावेद ने पहने ऐसे कपड़े हो गईं Oops Moment का शिकार, इनको भी इसलिए पड़ी लताड़ 

13 साल से गायब बॉबी देओल की हीरोइन अब दिखने लगी ऐसी, एक मजबूरी के चलते बदलना पड़ा था मुस्लिम नाम

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories