प्रियंका चोपड़ा ने पति के साथ यूं मनाई दिवाली तो एक शख्स ने कसा तंज, कहा- सांस नहीं आ रही दीदी दिया बंद करो

मुंबई। 14 नवंबर को दिवाली (Diwali) का त्योहार देशभर में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने घरों को सजाकर रात में दीए से रोशनी की। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने दिवाली ससुराल में पति निक जोनास के साथ सेलिब्रेट की। इस दौरान प्रियंका और निक (Nick Jonas) ने अपने हाथों में जलता हुआ दीपक लेकर फोटो खिंचाई। प्रियंका की फोटो देखकर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें एक पुरानी घटना को याद दिलाकर तंज कस रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Nov 15, 2020 8:37 AM IST

19
प्रियंका चोपड़ा ने पति के साथ यूं मनाई दिवाली तो एक शख्स ने कसा तंज, कहा- सांस नहीं आ रही दीदी दिया बंद करो

प्रियंका की फोटो पर एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- अस्थमा नहीं आया इस बार। वहीं एक और शख्स ने तंज कसते हुए लिखा- मुझे सांस नहीं आ रही दीदी, प्लीज दिया बंद करो। एक और शख्स ने कहा- दीदी इस बार वो पॉल्यूशन वाला ज्ञान नहीं दिया। 

29

बता दें कि 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने एक विज्ञापन में खुद को अस्थमा का मरीज बताते हुए लोगों से दिवाली पर पटाखे न जलाने का अनुरोध किया था। हालांकि उनकी शादी पर हुई आतिशबाजी के बाद लोगों ने उनके दोहरे रवैये पर खूब सवाल उठाए थे। 
 

39

वहीं, जुलाई 2019 में प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास और मां मधु चोपड़ा के साथ मियामी में एक यॉट पार्टी की थी। पार्टी के दौरान प्रियंका सिगरेट पीती नजर आई थीं, जबकि उनकी मां मधु चोपड़ा और निक जोनस सिगार पी रहे थे। 
 

49

ये तस्वीर वायरल होने के बाद लोगों ने प्रियंका चोपड़ा की क्लास लगा दी थी। एक शख्स ने पूछा था- ये कौन सा अस्थमा है, जो सिर्फ दिवाली पर आता है। वहीं एक और शख्स ने कहा था- दीपावली के पटाखों से प्रियंका चोपड़ा को अस्थमा हुआ था। लेकिन अब वो शुद्ध वायु के यंत्र का प्रयोग कर रही हैं। 
 

59

दिवाली के मौके पर एक वीडियो शेयर कर प्रियंका चोपड़ा ने स्मोक फ्री दिवाली मनाने की अपील की थी। लोगों को पटाखे ना जलाने की सलाह देते हुए प्रियंका ने कहा था कि, दिवाली रोशनी, लड्डू और प्यार का त्योहार है प्रदूषण का नहीं। लेकिन, इस वायरल तस्वीर को देखने के बाद प्रियंका को उनकी सलाह भारी पड़ गई थी।

69

प्रियंका चोपड़ा ने 1 और 2 दिसंबर, 2018 को जोधपुर के उम्मेदभवन पैलेस में अमेरिकन सिंगर निक जोनास से हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। निक पत्नी प्रियंका से करीब 10 साल छोटे हैं। हालांकि, इनके प्यार के बीच इनकी उम्र कभी भी आड़े नहीं आई।
 

79

बता दें, प्रियंका और निक की पहली मुलाकात शो क्वांटिको के दौरान एक म्यूचुअल फ्रैंड एक्टर ग्रैहम रॉजर्स के जरिए मिले। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई। दोस्ती के दौरान दोनों एक-दूसरे की कंपनी को इन्जॉय करने लगे और दोनों ने डेटिंग करना शुरू कर दिया था।

89

प्रियंका चोपड़ा ने 2000 में जब मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था तो उस वक्त उनके होने वाले पति यानी निक जोनास महज 8 साल के थे और वो तीसरी क्लास में पढ़ते थे। निक का जन्म 16 सितंबर, 1992 को हुआ था। प्रियंका और निक की पहली मुलाकात टीवी सीरिज 'क्वांटिको' के सेट पर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद 2017 में दोनों मेट गाला इवेंट में भी हाथों में हाथ डाले नजर आए थे।

99

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अमेजन के साथ दो साल की 'मल्टीमिलियन डॉलर डील' साइन की है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर दी है। इसके साथ ही वो जल्द ही हॉलीवुड स्टार कियानू रीव्स की फिल्म मैट्रिक्स 4 में भी नजर आने वाली हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos