Priyanka chopra ने बेटी के खिलौने की दिखाई झलक, मां बनने के बाद फैमिली के साथ बिता रही खूबसूरत वक्त

Published : Feb 24, 2022, 04:04 PM IST

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही है। अपनी प्यारी सी बेटी का वो ख्याल रख रही हैं इसलिए फिलहाल लाइमलाइट से दूर हैं। हालांकि वो सोशल मीडिया पर थोड़ी एक्टिव हैं और कभी-कभी कुछ तस्वीरें शेयर करके फैंस को ट्रीट देती रहती हैं। हालांकि अदाकारा ने अपनी बेटी की तस्वीर अभी तक दुनिया को नहीं दिखाई है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस साथ में अपनी प्यारी सी परी के साथ वक्त गुजार रहे हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसे देखकर लोग उन्हें मां बनने की बधाई दे रहे हैं। आइए नीचे देखते हैं प्रियंका चोपड़ा की कुछ तस्वीरें...

PREV
18
Priyanka chopra ने बेटी के खिलौने की दिखाई झलक, मां बनने के बाद फैमिली के साथ बिता रही खूबसूरत वक्त

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। हालांकि इस तस्वीर में उनकी बेबी नजर नहीं आ रही है। लेकिन खिलौने से लेकर खानें तक की चीजें जरूर नजर आ रही है। 

28

अगर आप सोच रहे होंगे कि प्रियंका ने अपनी ग्लैमरस तस्वीर शेयर की है तो वो गलत है। उन्होंने बिना मेकअप वाली दो तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो बेहद ही थकी से लग रही है। इस तस्वीर में आप उन्हें बिना मेकअप के देख सकते हैं। रेड टी-शर्ट पहने अभिनेत्री थकी-थकी सी लग रही हैं। मानों बेबी की वजह से वो अच्छी नींद नहीं ले पा रही हैं।

38

वहीं, प्रियंका ने एक तस्वीर टॉय की है। जिसमें कई सारे खिलौने दिखाई दे रहे हैं। बगल में कृष्णा की मूर्ति है। ऐसा लग रहा है कि बेबी गर्ल के कमरे में ये खिलौने रखे गए हैं।

48

इस तस्वीर में फ्राइज दिख रहा है। ऐसा लगता है कि प्रियंका को ये खाने का मन कर रहा था और उन्होंने खुद से इसे बनाया है।
 

58

इस तस्वीर में प्रियंका निक जोनस के साथ सेल्फी लेते दिखाई दे रही है। पीछे सूर्य की रोशनी नजर आ रही है। ऐसा लगता है कि कपल छत पर धूप सेंक रहे हैं।

68

इसके बाद एक बेहद खूबसूरत फोटो है। इस तस्वीर में प्रियंका नीचे की तरफ देखकर प्यार से मुस्कुरा रही हैं। लोगों को लग रहा है कि अदाकारा ने अपनी बच्ची को गोद में लिया है और उसे देखकर स्माइल कर रही हैं।
 

78

प्रियंका ने अपने पेट डॉग की भी तस्वीरें शेयर की है। जो इधर-उधर बैठे नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री इन्हें बेहद प्यार करती हैं। लेकिन बेबी होने के बाद इनपर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाती होंगी। 

88

प्रियंका ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है 'फोटो डम्प'। मतलब ये सारी तस्वीरें एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं। इन तस्वीरों को देखकर यह भी लगता है कि अदाकारा अपनी बच्ची के साथ वक्त गुजार रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस प्रियंका को मम्मी बनने की बधाई दे रहे हैं। इसके साथ ही बेबी की झलक दिखाने के लिए भी अदाकारा से रिक्वेस्ट करते दिख रहे हैं।

और पढ़ें:

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा और अनुज का खूबसूरत प्यार आएगा नजर, बापू जी को चाहिए बहुत सारे रुपए

AJAY DEVGN ने पत्नी KAJOL को अलग ही अंदाज में विश की वेडिंग एनिवर्सरी, प्यार को लेकर कही ये बात

शराब की लत ने Pooja Bhatt को कर दिया था तबाह, महेश भट्ट ने बेटी को लेकर की थी घटिया बात

Recommended Stories