प्रियंका चोपड़ा का Ex ब्वॉयफ्रेंड 40 की उम्र में बनने जा रहा दूल्हा, प्री-वेडिंग फंक्शन में की खूब मस्ती

Published : Mar 20, 2021, 02:46 PM IST

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के एक्स ब्वॉयफ्रेंड और ऋतिक रोशन के लुक अलाइक हरमन बावेजा (Harman Baweja) अपनी मंगेतर से 21 मार्च को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनके प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। बीती रात उन्होंने दोस्तों के साथ कॉकटेल पार्टी की और जमकर एन्जॉय किया। उनकी कॉकलेट पार्टी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हरमन की इस पार्टी में खास दोस्तों के साथ ही शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, आशीष चौधरी और आमिर अली जैसे सेलेब्स भी शामिल हुए थे। राज कुंद्रा ने हरमन की पार्टी की कुछ फोटोज इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं। इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें हरमन डांस करते नजर आ रहे हैं। हरमन की शादी साशा रामचंदानी (Sasha Ramchandani) से हो रही है।

PREV
18
प्रियंका चोपड़ा का Ex ब्वॉयफ्रेंड 40 की उम्र में बनने जा रहा दूल्हा, प्री-वेडिंग फंक्शन में की खूब मस्ती

साशा रामचंदानी पेशे से न्यूट्रिशन कोच हैं। पिछले साल दिसंबर में हरमन और साशा ने चंडीगढ़ में सगाई की थी। इस दौरान उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार भी मौजूद थे।
 

28

इस शादी में दोनों परिवारों के लोग शामिल हो रहे हैं। वहीं, इंडस्ट्री के लोग भी इस शादी में शामिल हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में हरमन और उनके दोस्तों के बीच साशा भी दिखाई दे रही हैं। 

38

हरमन ने अपने पापा की फिल्म लव स्टोरी 2050 से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनकी हीरोइन प्रियंका चोपड़ा थीं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। इसके बाद हरमन ने विक्ट्री, व्हाट्स योर राशि, ढिश्कियाऊं और भूत जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन एक के बाद एक उनकी सभी फिल्में फ्लॉप होती गईं। वे आखिरी बार 2016 में फिल्म चार साहिबजादे: राइज ऑफ बंदा सिंह बहादुर में नजर आए थे।

48

रिपोर्ट्स के मुताबिक लव स्टोरी 2050 के सेट पर हरमन और प्रियंका का अफेयर शुरू हुआ था। दोनों करीब 2 साल तक रिलेशनशिप में रहे। हालांकि बाद में ऐसी खबरें आईं कि प्रियंका ने शाहिद कपूर से नजदीकियों की वजह से हरमन को छोड़ दिया।

58

हरमन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पास प्र‍ियंका के लिए समय नहीं था। उनकी दो फिल्में पहले ही फ्लॉप हो गई थीं, इसलिए उन पर काफी प्रेशर था। वे अपनी तीसरी फिल्म पर फोकस कर रहे थे। 'वॉट्स योर राशि' मेरे लिए काफी अहम थी। डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर ने उन्हें अपने पर्सनल स्पेस में किसी को जगह न देने की बात कही थी।

68

जॉन अब्राहम से ब्रेक अप होने के बाद बिपाशा लंबे समय तक हरमन बवेजा के साथ रिलेशनशिप में रही। फरवरी 2014 में हरमन ने इस बात का खुलासा किया था कि वे बिपाशा बसु के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों की शादी की खबरें भी सामने आई थीं, लेकिन ये रिश्ता शादी में नहीं बदल पाया और दोनों अलग हो गए। दिसंबर, 2014 में बिपाशा ने ब्रेकअप का अनाउंसमेंट किया था।

78

हरमन की शक्ल ऋतिक रोशन से मिलती है। ऋतिक के लुक्स और अंदाज होने के बावजूद हरमन बॉलीवुड में कोई कमाल नहीं कर पाए। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू के दौरान हरमन ने कहा था कि ऋतिक से उनकी तुलना के चलते उनका करियर प्रभावित हुआ है।

88

बात हरमन की होने वाली दुल्हन की करें तो साशा एक न्यूट्रिशन हेल्थ कोच हैं। क्रिकेटर जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे की दोस्त हैं। रामचंदानी वेलनेस कोच हैं, जो इंस्टाग्राम पर बेटर बैलेंस्ड सेल्फ नाम का पेज चलाती हैं। वैसे हरमन और साशा ने अपना रिश्ता लोगों की नजरों से दूर रखाय़ यहां तक कि उन्होंने सगाई भी बेहद करीबी लोगों की उपस्थिति में की।

Recommended Stories