हरमन ने अपने पापा की फिल्म लव स्टोरी 2050 से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनकी हीरोइन प्रियंका चोपड़ा थीं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। इसके बाद हरमन ने विक्ट्री, व्हाट्स योर राशि, ढिश्कियाऊं और भूत जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन एक के बाद एक उनकी सभी फिल्में फ्लॉप होती गईं। वे आखिरी बार 2016 में फिल्म चार साहिबजादे: राइज ऑफ बंदा सिंह बहादुर में नजर आए थे।