पापा ने टाइट कपड़े पहनने से रोका तो भड़क उठी थीं प्रियंका चोपड़ा, फिर बाप बेटी में हुई थी बहस

Published : Apr 03, 2020, 06:38 PM IST

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनास के साथ अमेरिका में हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस के चलते प्रियंका भी सेल्फ आइसोलेशन में हैं। इस दौरान वो सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और आए दिन अपने फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने पापा से जुड़ी एक खास बात का जिक्र किया है। टैटलर मैगजीन के डिजिटल एडिशन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि एक बार उनके पापा ने उन्हें टाइट कपड़े पहनने से बचने के लिए कहा था। इस बात को लेकर पापा से उनकी बहस भी हो गई थी। 

PREV
110
पापा ने टाइट कपड़े पहनने से रोका तो भड़क उठी थीं प्रियंका चोपड़ा, फिर बाप बेटी में हुई थी बहस
इस इंटरव्यू में अभिनेत्री ने उन दिनों का जिक्र किया जब वो यूएस से भारत आई थीं और उनके लुक में काफी बदलाव आ गया था। इस इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया कि उनके लुक में बदलाव देखकर उनके पिता ने किस तरह रिएक्ट किया था।
210
प्रियंका चोपड़ा ने अपने पापा से जुड़े किस्से को शेयर करते हुए बताया, जब मैं 16 साल की थी तो यूएस से वापस आई थी। तब मेरे बाल घुंघराले थे। मेरे पिता मुझे देखकर घबरा गए थे। शुरुआत के कुछ दिनों तक उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि वो मुझसे किस तरह से पेश आएं।
310
इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि लड़कों ने स्कूल से उनका पीछा करना शुरू कर दिया था। इसके चलते पापा ने मुझे खिड़कियों पर खड़े होने और टाइट कपड़े पहनने पर भी पाबंदी लगा दी थी।
410
प्रियंका ने अपने पापा को लेकर यह भी कहा कि वो पापा होने के साथ ही वो मेरे सबसे अच्छे दोस्त भी थे। वो हमेशा कहते थे- 'तुम कुछ भी करो बुरा या अच्छा, सबसे पहले मेरे पास आना और बताना। मैं सब कुछ ठीक कर दूंगा। मैं तुम्हें कभी जज नहीं करूंगा।
510
बता दें कि प्रियंका अपने पापा के सबसे क्लोज थीं। 10 जून 2013 को उनके पिता की कैंसर से डेथ हो गई थी। प्रियंका के पापा आर्मी में डॉक्टर थे।
610
प्रियंका अपने पिता के दिल के बेहद करीब थीं। इस बात का सबूत अभिनेत्री के हाथ पर बना टैटू है जिसमें उन्होंने 'डैडीज लिटिल गर्ल' लिखवाया है।
710
प्रियंका की कजिन सिस्टर्स परिणीति और मनारा बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं, लेकिन उनके छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने फिल्मों से हटकर हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में करियर बनाया है।
810
सिद्धार्थ एक हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल हैं उन्होंने स्विट्जरलैंड से बाकायदा शेफ की ट्रेनिंग ली है। बता दें, सितंबर 2015 में उन्होंने पुणे में एक पब लाउंज मगशॉट कैफे की ग्रैंड ओपनिंग की है।
910
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सर्राफ ने भी मुख्य भूमिका अदा की थी।
1010
पापा अशोक चोपड़ा और मां मधु चोपड़ा के साथ प्रियंका।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories