सवाल का गलत जवाब देने के बाद भी प्रियंका चोपड़ा बनी थी मिस वर्ल्ड, एक डर की वजह से आ गई थी खौफ में

मुंबई. आज से 20 साल पहले यानी 30 नवंबर, 2000 को ही  प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) ने मिस वर्ल्ड (miss world) का खिताब अपने नाम किया था। लंदन (london) के मिलेनियम डोम में हुई इस प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में प्रियंका से एक ऐसा सवाल पूछा गया जिसके बाद उन्होंने दुनिया की सबसे सुंदर महिला का नाम अपने नाम कर लिया। हालांकि, उनसे जो सवाल पूछा गया था उन्होंने उसका गलत जवाब दिया था बावजूद इसके जजों ने उन्हें ही मिस वर्ल्ड चुना था। दरअसल, उनसे सवाल पूछा था कि आप किस जीवित महिला को सबसे सफल मानती हैं और क्यों? इस सवाल पर प्रियंका ने का जवाब था मदर टेरेसा। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 30, 2020 7:40 AM IST / Updated: Dec 01 2020, 10:03 AM IST

19
सवाल का गलत जवाब देने के बाद भी प्रियंका चोपड़ा बनी थी मिस वर्ल्ड, एक डर की वजह से आ गई थी खौफ में

उन्होंने कहा था- यूं तो दुनिया में कई लोग हैं लेकिन मैं जिनसे सबसे ज्यादा प्रभावित हूं वह मदर टेरेसा हैं। मैं उन्हें दिल से चाहती हूं। उन्होंने भारत के लोगों के लिए काम किया। उन्होंने अपनी जिंदगी दूसरों की सेवा में करने में गुजार दी।

29

प्रियंका के इस जवाब ने उन्हें मिस वर्ल्ड बना दिया था। लेकिन आपको बता दें, उनके इस जवाब के बाद मीडिया में काफी बवाल मच गया था। क्योंकि सवाल में जीवित महिला के बारे में पूछा गया था, वहीं मदर टेरेसा का निधन 5 सितंबर 1997 में हो गया था और ये सवाल साल 2000 में किया गया था।

39

आपको बता दें कि प्रियंका का मदर टेरेसा से गहरा नाता है। उन्हें 2017 में  'मदर टेरेसा मेमोरियल पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था। यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर के तौर पर विस्थापितों और शरणार्थियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने का बीड़ा उठाने वाली प्रियंका चोपड़ा को सोशल वर्क में अपने खास योगदान के लिए इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

49

बता दें कि कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में प्रियंका ने मिस वर्ल्ड 2000 ब्यूटी पेजेंट के दौरान का एक किस्सा शेयर कियाा था। प्रियंका ने कहा था- 2000 में मैं मिस वर्ल्ड जीती थी और मेरी ड्रेस को टेप से चिपकाया था। 

59

उन्होंने बताया था- मैं उस वक्त बहुत स्ट्रेस में थी और पूरी टेप निकल गई और पूरे वक्त वॉक करते हुए मैंने नमस्ते करके चल रही थी। सभी को लगा कि मैं जानबूझकर ऐसे चल रही थीं जबकि मैं अपने ड्रेस को संभाल रही थीं। मुझे इसके खुल जाने का सबसे ज्यादा डर था।

69

प्रियंका ने इसके बाद बताया था कि दूसरी बार वह अपने ड्रेस को लेकर मेट गाला 2018 में अनकम्फर्टेबल हुई थीं। मेरे मेट गाला के आउटफिट में गोल्डन कलर का हूडी जुड़ा था। प्रियंका को उस ड्रेस में सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। इतना ही नहीं डिनर के समय वह ड्रेस की वजह से ज्यादा खा भी नहीं पाई थीं।

79

बता दें कि प्रियंका जल्द ही नेटफ्लिक्स की फिल्म द व्हाइट टाइगर में नजर आएंगी। इसमें वह राजकुमार की पत्नी के रोल में दिखेंगी। आदर्श गौरव भी इस फिल्म में अहम रोल निभाती नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन रमीन बहरानी ने किया है और यह जनवरी में रिलीज होगी।

89

इसके अलावा प्रियंका हॉलीवुड फिल्म मैट्रिक्स 4 में भी नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग हाल ही में उन्होंने खत्म की है।
 

99

बता दें कि प्रियंका ने खुद से 10 साल छोटे अमेरिकी सिंगर निक जोनास से दिसंबर 2018 में शादी की थी। शादी के बाद प्रियंका ज्यादा अपने ससुराल विदेश में ही रहती है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos