समुंदर में बोट पर 10 साल छोटे पति को kiss करती दिखीं प्रिंयका चोपड़ा तो खुद को रोक ना सका दोस्त

Published : Oct 22, 2020, 12:54 PM ISTUpdated : Oct 24, 2020, 04:04 PM IST

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बॉलीवुड और हॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। जब भी दोनों घर से बाहर साथ में निकलते हैं तो सबकी नजरें उन पर ही टिक जाती है। फैंस की उनके वीडियोज और फोटोज को खूब पसंद भी करते हैं। वहीं, लॉकडाउन और कोरोना के 7 महीने के बाद प्रियंका-निक की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें दोनों बोट पर सवार दिख रहे हैं और एक-दूसरे के साथ लिपलॉक करते नजर आ रहे हैं। kiss करता देख खुद को रोक नहीं पाया दोस्त...

PREV
17
समुंदर में बोट पर 10 साल छोटे पति को kiss करती दिखीं प्रिंयका चोपड़ा तो खुद को रोक ना सका दोस्त

सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटोज में प्रियंका अपने 10 साल छोटे पति के साथ लिपलॉक करते दिख रही हैं और साथ में उनका दोस्त उन्हें किस करता देख खुद को रोक नहीं पाता है और वो भी पाउट बनाएं नजर आ रहा है। अब निकयांका की इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

27

बता दें, प्रियंका-निक की ये फोटो 10 महीने पुरानी है और ये अब इसलिए वायरल हो रही है क्योंकि निक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस फोटो को शेयर करते हुए अपने और पत्नी की ओर से एक्टर दोस्त ग्लेन पॉवेल को बर्थडे विश किया है। इस बेस्ट विशेज के लिए उन्होंने इस फोटो को चुना, जो कि काफी इंटरेस्टिंग है। 

37

निक ने प्रियंका के साथ स्मूच करते हुए इंस्टा स्टोरी पर तस्वीर शेयर की है। वहीं उनके दोस्त भी उनकी नकल उतारते दिख रहे हैं। निक ने ग्लेन पॉवेल को विश करते हुए लिखा है, 'हैपी बर्थडे ग्लेन पॉवेल, हम तुम्हें प्यार करते हैं।'

47

गौरतलब है कि ये तस्वीर उनके किसी पुराने हॉलिडे की है। जनवरी में ग्लेन ने इस आउटिंग की तस्वीरें पोस्ट की थीं। प्रियंका और निक अक्सर दोस्तों और परिवार के साथ हॉलिडे मनाते हैं। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर छाई रहती हैं।

57

बीते 7 महीने से प्रियंका और निक घर पर साथ में टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वो दोनों अपने पैट्स के साथ वक्त बिता रहे हैं। प्रियंका ने इस बीच अपनी फिल्मों के शेड्यूल रोक दिए थे। वहीं, निक भी घर पर ही वर्क कमिटमेंट्स निपटा रहे थे।
 

67

बहरहाल, अगर प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो जल्द ही राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगी। ये जोड़ी पहली बार 'द व्हाइट टाइगर' में साथ में दिखेगी। 

77

फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम और गूगल।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories