अक्षय कुमार ने सबको छोड़ा पीछे लेकिन इस मामले में प्रियंका चोपड़ा के पति से खा गए मात, जानें वजह

मुंबई. बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार को फोर्ब्स की वर्ल्ड हाइएस्ट पेड-100 सेलेब्रिटीज लिस्ट में जगह मिली है। ये कारनामा करने वाले अक्षय कुमार भारत के इकलौते सेलेब्रिटी हैं। अक्षय ने इस मामले में खान तिकड़ी यानी (सलमान, शाहरुख और आमिर खान) को भी पीछे छोड़ दिया है। वैसे, पिछले साल से तुलना करें तो अक्षय की कमाई बीते एक साल में 22% घटकर 364 करोड़ रुपए रह गई है। पिछले साल अक्षय की इनकम 466 करोड़ रुपए थी। लेकिन बावजूद इसके वो अब भी बॉलीवुड के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार हैं। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास से अक्षय इस मामले में मात खा गए है। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 7, 2020 6:03 AM IST / Updated: Jun 09 2020, 10:11 AM IST

110
अक्षय कुमार ने सबको छोड़ा पीछे लेकिन इस मामले में प्रियंका चोपड़ा के पति से खा गए मात, जानें वजह

बता दें कि फोर्ब्स द्वारा जारी की गई लिस्ट में अक्षय का नाम ही नहीं बल्कि प्रियंका के पति का भी नाम है और वे अक्षय से इस लिस्ट में आगे है। 

210

इस लिस्ट में अक्षय में जहां 52वें नंबर पर है और उनकी कमाई 364 करोड़ बताई गई है। वहीं, निक अपने भाइयों के साथ 20वें स्थान पर हैं। उनकी 517 करोड़ रुपए बताई गई है। 

310

एक वक्त था जब अक्षय के साथ प्रियंका की नजदीकियां बॉलीवुड के गलियारे में चर्चा का विषय हुआ करती थी। जब बात अक्षय की पत्नी ट्विंकल तक पहुंची तो उन्होंने प्रियंका के साथ काम करना पंद कर गिया। वैसे मौजूदा समय में अक्षय ही नहीं प्रियंका भी शादी करके खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। 

410

प्रियंका और निक ने 1 और 2 दिसंबर को दो रीति-रिवाजों से जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में शादी की थी। शादी का फंक्शन तीन दिनों तक चला। शादी के बाद प्रियंका-निक ने 3 वेडिंग रिसेप्शन ऑर्गेनाइज किए थे।

510

आपको बता दें कि शादी के कुछ बाद ही प्रियंका की प्रेग्नेंसी की खबर भी उड़ी थी। दरअसल, प्रियंका, पति के साथ न्यूयॉर्क के एक फैशन शो में शामिल हुईं थीं। इवेंट से जुड़ी कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसे देखकर कहा जा रहा था कि प्रियंका प्रेग्नेंट है। इन फोटोज में पीसी का बेबी बंप दिख रहा था। फिर मां मधु चोपड़ा ने सफाई दी थी।

610

हाल ही में प्रियंका का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने अपने कुछ कड़वे अनुभव शेयर किए थे। जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था तो उनका कोई गॉडफादर नहीं था और उन्हें किसी का सपोर्ट भी नहीं मिला था। सिर्फ उनकी फैमिली ही उनके सपोर्ट में थी। उन्होंने इंटरव्यू में बताया था कि करियर के शुरुआती दौर में एक डायरेक्टर ने उनके लिए बहुत ही गंदी बात कही थी। ये बात सुनकर उनके मन में आया कि डायरेक्टर का गला दबा दें।

710

प्रियंका ने भी कहा कि वो जल्द ही फैमिली प्लानिंग करना चाहती हैं। उनके लिए परिवार बहुत महत्वपूर्ण है और वो अपने परिवार को आगे बढ़ाना चाहेंगी लेकिन फिलहाल उन्हें इसके लिए सही समय का इंतजार है। इस पूरे साल वो काफी बिजी हैं। उन्होंने कहा- ये एक ऐसी चीज है, जिसे जब होना होगा वो तब होगी। मैं ये करना चाहती हूं और जब भगवान का आर्शीवाद होगा तब ये हो जाएगा।

810

अक्षय ने फोर्ब्स के साथ बातचीत में कहा कि शुरुआत में मैं बस 10 करोड़ रुपये कमाना चाहता था। मैं आखिरकार इंसान हूं। जब मैंने 10 करोड़ कमा लिए तो सोचा 100 करोड़ क्यों नहीं कमा सकता। ईमानदारी से कहूं तो इसके बाद मैं रुका नहीं और यह सिलसिला आगे बढ़ता गया।

910

इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने अपनी सफलता का राज शेयर करते हुए बताया- 'आपको समय के अनुसार खुद को बदलना पड़ता है। आज फिल्मों की कहानियां बदल गई हैं, दर्शक चेंज गए हैं, यहां तक कि मेरे चेक में लगने वाले जीरो की संख्या भी बदल गई है। हर चीज बदल रही है। यही सफलता का मूल मंत्र है।'

1010

बात अक्षय के वर्कफ्रंट की करें तो उनकी फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के एक्सक्लूसिव प्रीमियर राइट्स एक ओटीटी प्लेटफॉर्म द्वारा खरीदे जा चुके हैं। सूत्र के अनुसार 'लक्ष्मी बॉम्ब' को 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos