Published : Jul 30, 2020, 05:45 PM ISTUpdated : Aug 03, 2020, 10:20 AM IST
मुंबई. कोरोना वायरस की चपेट में हजारों लोग आ रहे हैं। भारत में भी हालात बहुत अच्छे नहीं है। यहां भी कई लोग रोज इस वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। हालांकि, सरकार ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिर भी आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी जरूरत और आवाश्यकता के हिसाब से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, फोटोज, थ्रोबैक वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को लेकर मजेदार किस्सा वायरल हो रहा है। पति के बारे में प्रियंका ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था। आज की बात करें तो दोनों घर पर फैमिली के साथ जमकर एन्जॉय कर रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी जितनी तेजी से सगाई और फिर शादी के मुकाम तक पहुंची, उसने कई लोगों को हैरानी में डाल दिया था।
28
कपल का मानना है कि वे शादी के बाद एक-दूसरे को और बेहतर तरीके से समझ रहे हैं।
38
अपनी मैरिड लाइफ पर बात करते हुए प्रियंका ने एक इंटरव्यू में पति निक के बारे में एक चौंकाने वाला राज खोला था।
48
इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया था- हर नॉर्मल कपल की तरह उनके और निक के बीच भी झगड़े होते हैं।
58
'जब किसी बात पर बहस होती है और उन्हें गुस्सा आने लगता है, तो निक हमेशा एक तरीके को अपनाते हैं।'
68
उन्होंने बताया था- मैं जब बहस करने लगती हूं, तो निक मुझे पकड़कर मेरा चेहरा दीवार की ओर घुमाते हुए कहते हैं कि अब इससे बात करो। जब तुम्हें लगे कि अब हम मिलकर बात कर सकते हैं, तब मैं तुम्हारा चेहरा फिर अपनी ओर घुमा लूंगा।
78
बता दें कि प्रियंका हाल ही में चाची बनी है। उनकी जेठानी सोफी टर्नर ने बेटी को जन्म दिया है।
88
हाल ही में प्रियंका ने अपना बर्थडे घर पर सेलिब्रेट किया था। इस दौरान उन्होंने डिजाइनर ब्रांड एएलसी की रेंजो ड्रेस पहनी थी। बता दें कि उनकी इस ड्रेस की कीमत 44,461 रुपए हैं।