बिना मेकअप और नई हेयरस्टाइल में नजर आई प्रियंका चोपड़ा, 10 साल छोटे पति का उदास चेहरा देख थाम लिया हाथ

मुंबई. कोरोना (corona) की वजह से देश-दुनिया में दहशत फैली हुई है। रोज इस वायरस की चपेट में हजारों लोग आ रहे हैं। भारत में अब सरकार ने पूरी तरह से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने-अपने काम पर लौट आए है। ऐसे में सेलेब्स सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव है। सेलेब्स रोज अपने इंस्टाग्राम पर कुछ न कुछ शेयर करते रहे हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) ने अपने इंस्टाग्राम पर पति निक जोनास के साथ फोटो शेयर की है। इस फोटो में जहां प्रियंका का लुक एकदम डिफरेंट लग रहा है वहीं उनके पति निक जोनास (nick jonas) के चेहरे पर उदासी दिख रही है।

Asianet News Hindi | Published : Sep 13, 2020 6:07 AM IST / Updated: Sep 15 2020, 10:50 AM IST

19
बिना मेकअप और नई हेयरस्टाइल में नजर आई प्रियंका चोपड़ा, 10 साल छोटे पति का उदास चेहरा देख थाम लिया हाथ

प्रियंका ने जो फोटो शेयर की है उसमें वे बिना मेकअप के दिख रही है। इतना ही नहीं उनका नया हेयरस्टाइल भी नजर आ रहा है। 

29

फोटो में प्रियंका और निक हाथों में हाथ डाले नजर आ रहे हैं। उन्होंने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा- हमेशा के लिए मेरा। आपके लिए बहुत आभारी हूं। फोटो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं।

39

हाल ही में प्रियंका ने एक और फोटो शेयर की थी, जिसमें उनका नया हेयर लुक उन पर काफी फब रहा था। फोटो पर उन्होंने कैप्शन में लिखा था- न्यू हेयर, डोंट केयर। 

49

कपल इन दिनों मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहा है। आपको बता दें कि प्रियंका ने एक इंटरव्यू में अपनी मैरिड लाइफ पर बात करते हुए पति निक के बारे में एक चौंकाने वाला राज खोला था।

59

इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया था- हर नॉर्मल कपल की तरह उनके और निक के बीच भी झगड़े होते हैं। 'जब किसी बात पर बहस होती है और उन्हें गुस्सा आने लगता है, तो निक हमेशा एक तरीके को अपनाते हैं।'

69

उन्होंने बताया था- मैं जब बहस करने लगती हूं, तो निक मुझे पकड़कर मेरा चेहरा दीवार की ओर घुमाते हुए कहते हैं कि अब इससे बात करो। जब तुम्हें लगे कि अब हम मिलकर बात कर सकते हैं, तब मैं तुम्हारा चेहरा फिर अपनी ओर घुमा लूंगा।

79

प्रियंका और निक ने 1 और 2 दिसंबर को दो रीति-रिवाजों से जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में शादी की थी। शादी का फंक्शन तीन दिनों तक चला। शादी के बाद प्रियंका-निक ने 3 वेडिंग रिसेप्शन ऑर्गेनाइज किए थे।

89

आपको बता दें कि शादी के कुछ बाद ही प्रियंका की प्रेग्नेंसी की खबर भी उड़ी थी। दरअसल, प्रियंका, पति के साथ न्यूयॉर्क के एक फैशन शो में शामिल हुईं थीं। इवेंट से जुड़ी कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसे देखकर कहा जा रहा था कि प्रियंका प्रेग्नेंट है। इन फोटोज में पीसी का बेबी बंप दिख रहा था। फिर मां मधु चोपड़ा ने सफाई दी थी।

99

प्रियंका ने भी कहा कि वो जल्द ही फैमिली प्लानिंग करना चाहती हैं। उनके लिए परिवार बहुत महत्वपूर्ण है और वो अपने परिवार को आगे बढ़ाना चाहेंगी लेकिन फिलहाल उन्हें इसके लिए सही समय का इंतजार है। इस पूरे साल वो काफी बिजी हैं। उन्होंने कहा- ये एक ऐसी चीज है, जिसे जब होना होगा वो तब होगी। मैं ये करना चाहती हूं और जब भगवान का आर्शीवाद होगा तब ये हो जाएगा।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos