3 एकड़ में फैला है प्रियंका चोपड़ा का नया घर, थिएटर-पूल से जिम तक सबकुछ है मौजूद, Inside Photos

Published : Jan 23, 2020, 01:48 PM ISTUpdated : Jan 23, 2020, 02:00 PM IST

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उसके पति निक जोनास ने अमेरिका के एनसिनो (कैलिफोर्निया) में एक आलीशान घर खरीदा है। कपल ने फैन्स के लिए अपने नए घर की फोटोज सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। प्रियंका का यह घर न सिर्फ बाहर बल्कि भीतर से भी बेहद खूबसूरत है। यह घर 3 एकड़ में फैला हुआ है और भीड़भाड़ वाली जगह से बिल्कुल दूर है। आसपास खूबसूरत घाटियां हैं। बता दें कि प्रियंका के नए घर की कीमत इतनी है कि इसके बजट में 'तान्हाजी' जैसी फिल्म बनाई जा सकती है। 

PREV
17
3 एकड़ में फैला है प्रियंका चोपड़ा का नया घर, थिएटर-पूल से जिम तक सबकुछ है मौजूद, Inside Photos
क्या है घर की खासियत : प्रियंका के इस घर से प्रकृति का खूबसूरत नजारा लिया जा सकता है। इसमें लिविंग रूम और लंबी डाइनिंग टेबल है, जिसमें प्रियंका और निक जोनास के परिवार वाले बड़े आराम से बैठकर खाना खा सकते हैं।
27
इसके अलावा घर में एक शानदार जिम, मूवी थियेटर, वेट बार, गेम रूम, इनडोर बास्केटबॉल कोर्ट, एक बॉलिंग एली, इन्फिनिटी पूल, एक लॉन और अलग से बैठने की व्यवस्था भी है।
37
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का घर एनकिनो कैलिफोर्निया में है। एक वेब पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक इस घर की लागत 20 मिलियन डॉलर (142 करोड़ रुपए) है।
47
अगर आप लॉन्ग ड्राइव पर जाते हैं तो लौटकर अपनी कार को सीधे अंडरग्राउंड पार्किंग में जाकर पार्क कर सकते हैं। प्रियंका के घर में गाड़ियों के लिए अंडरग्राउंड गैराज की भी सुविधा है।
57
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी हैं।
67
प्रियंका चोपड़ा ने 1 और 2 दिसंबर, 2018 को निक जोनास से जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की।
77
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास।

Recommended Stories