Published : May 08, 2020, 07:03 PM ISTUpdated : May 11, 2020, 07:51 PM IST
मुंबई/लॉस एंजिलिस। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास ने इसी साल जनवरी में अमेरिका के एनसिनो (कैलिफोर्निया) में एक आलीशान घर खरीदा है। कपल ने फैन्स के लिए इस घर की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। प्रियंका का यह घर न सिर्फ बाहर बल्कि भीतर से भी बेहद खूबसूरत लगता है। करीब 3 एकड़ में फैला यह घर भीड़भाड़ वाली जगह से बिल्कुल दूर है। इसके आसपास बेहद खूबसूरत घाटियां भी हैं।
अंदर से ऐसा दिखता है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का नया घर।
210
प्रियंका के इस घर से प्रकृति का खूबसूरत नजारा लिया जा सकता है। इसमें लिविंग रूम और लंबी डाइनिंग टेबल है, जिसमें प्रियंका और निक जोनास के परिवार वाले बड़े आराम से बैठकर खाना खा सकते हैं।
310
प्रियंका चोपड़ा के इस घर में 7 बेडरूम के अलावा 11 बाथरूम हैं। इसके आसपास प्राकृतिक सुंदरता बिखरी हुई है।
410
इसके अलावा घर में एक शानदार जिम, मूवी थियेटर, वेट बार, गेम रूम, इनडोर बास्केटबॉल कोर्ट, एक बॉलिंग एली, इन्फिनिटी पूल, एक लॉन और अलग से बैठने की व्यवस्था भी है।
510
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का घर एनकिनो कैलिफोर्निया में है। एक वेब पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक इस घर की लागत 20 मिलियन डॉलर (142 करोड़ रुपए) है।
610
अगर आप लॉन्ग ड्राइव पर जाते हैं तो लौटकर अपनी कार को सीधे अंडरग्राउंड पार्किंग में जाकर पार्क कर सकते हैं। प्रियंका के घर में गाड़ियों के लिए अंडरग्राउंड गैराज की भी सुविधा है।
710
प्रियंका चोपड़ा के घर के अंदर से ही प्राकृतिक सौंदर्य का नजारा लिया जा सकता है।
810
प्रियंका चोपड़ा ने 1 और 2 दिसंबर, 2018 को निक जोनास से जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की।
910
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी हैं।