10 साल छोटे पति संग इस आलीशान घर में रहती हैं प्रियंका, अंदर से ऐसा दिखता है 7 बेडरूम वाला घर

Published : May 08, 2020, 07:03 PM ISTUpdated : May 11, 2020, 07:51 PM IST

मुंबई/लॉस एंजिलिस। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास ने इसी साल जनवरी में अमेरिका के एनसिनो (कैलिफोर्निया) में एक आलीशान घर खरीदा है। कपल ने फैन्स के लिए इस घर की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। प्रियंका का यह घर न सिर्फ बाहर बल्कि भीतर से भी बेहद खूबसूरत लगता है। करीब 3 एकड़ में फैला यह घर भीड़भाड़ वाली जगह से बिल्कुल दूर है। इसके आसपास बेहद खूबसूरत घाटियां भी हैं।

PREV
110
10 साल छोटे पति संग इस आलीशान घर में रहती हैं प्रियंका, अंदर से ऐसा दिखता है 7 बेडरूम वाला घर

अंदर से ऐसा दिखता है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का नया घर।

210

प्रियंका के इस घर से प्रकृति का खूबसूरत नजारा लिया जा सकता है। इसमें लिविंग रूम और लंबी डाइनिंग टेबल है, जिसमें प्रियंका और निक जोनास के परिवार वाले बड़े आराम से बैठकर खाना खा सकते हैं।

310

प्रियंका चोपड़ा के इस घर में 7 बेडरूम के अलावा 11 बाथरूम हैं। इसके आसपास प्राकृतिक सुंदरता बिखरी हुई है। 

410

इसके अलावा घर में एक शानदार जिम, मूवी थियेटर, वेट बार, गेम रूम, इनडोर बास्केटबॉल कोर्ट, एक बॉलिंग एली, इन्फिनिटी पूल, एक लॉन और अलग से बैठने की व्यवस्था भी है।

510

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का घर एनकिनो कैलिफोर्निया में है। एक वेब पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक इस घर की लागत 20 मिलियन डॉलर (142 करोड़ रुपए) है।

610

अगर आप लॉन्ग ड्राइव पर जाते हैं तो लौटकर अपनी कार को सीधे अंडरग्राउंड पार्किंग में जाकर पार्क कर सकते हैं। प्रियंका के घर में गाड़ियों के लिए अंडरग्राउंड गैराज की भी सुविधा है।

710

प्रियंका चोपड़ा के घर के अंदर से ही प्राकृतिक सौंदर्य का नजारा लिया जा सकता है।

810

प्रियंका चोपड़ा ने 1 और 2 दिसंबर, 2018 को निक जोनास से जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की।

910

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी हैं।

1010

प्रियंका चोपड़ा के नए घर का खूबसूरत नजारा।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories