सिर पर बड़ी सी हैट, समुंदर का किनारा, पति का साथ और घोड़े की सवारी करती नजर आई प्रियंका चोपड़ा

Published : Mar 02, 2020, 12:08 PM ISTUpdated : Mar 06, 2020, 10:11 AM IST

मुंबई. शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा अपना ज्यादातक वक्त विदेश में ही बीताती है। प्रियंका की पति निक जोनास के साथ संडे एन्जॉय करते फोटोज सामने आई है। इन फोटोज में प्रियंका बड़ी ही हैट लगाए कभी जंगल तो कभी समुंदर किनारे घुड़सवारी करतीं नजर आ रही है। एक फोटो में प्रियंका खुद से 10 साल छोटे पति का हाथ पकड़े घोड़ा चलाती दिख रही है। यह फोटो कैलिफोर्निया के कारपिनटेरिया की है। प्रियंका और निक दोनों ने ही अपने-अपने इंस्टाग्राम पर ये फोटोज शेयर की है।

PREV
16
सिर पर बड़ी सी हैट, समुंदर का किनारा, पति का साथ और घोड़े की सवारी करती नजर आई प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका के पति निक जोनास ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की है। उन्होंने फोटोज पर कैप्शन लिखा है Sunday. ❤️. इन फोटोज में पति-पत्नी दोनों जंगलों में घुड़सवारी करते नजर आ रहे हैं।
26
पति के साथ टाइम स्पेंड करते वक्त प्रियंका बेहद खुश नजर आ रही है। कुछ फोटोज में तो पीसी ठहाका लगाकर हंसती दिख रही है।
36
प्रियंका ने भी अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में पीसी के बाल खुले हैं, उन्होंने काउब्वॉय हैट लगा रखी है और अपने लुक को रेड लिपस्टिक के कम्पलीट किया है। प्रियंका ने इन फोटोज पर कैप्शन लिखा है- Magic ❤️.
46
बता दें कि प्रियंका की शादी को सालभर हो गया है। फिलहाल वे अपने ससुरालवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा टाइम स्पेंड करती दिख रही है।
56
बता दें कि हिट हॉलीवुड सीरीज 'मैट्रिक्स' में प्रियंका की एंट्री होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका सीरीज के चौथी फिल्म में नजर आ सकती हैं। एक्ट्रेस ने अपना हॉलीवुड डेब्यू यूएस टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ से किया था। इसके अलावा वह ‘बेवॉच’में भी नजर आ चुकी हैं।
66
अंग्रेजी वेबसाइट वैरायटी के अनुसार प्रियंका के मैट्रिक्स सीरीज में जुड़ने की खबरें आखिरी चरण में हैं। हालांकि फिल्म में उनके रोल को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। फिल्म में प्रियंका के अलावा कीनू रीव्स, कैरी एन मॉस, नील पैट्रिक नजर आएंगे। फिल्म का चौथा पार्ट 21 मई 2021 में रिलीज हो सकती है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories