जिस जगह प्रियंका चोपड़ा ने लिए थे सात फेरे, क्या आप जानते है कितना है उसका एक दिन का किराया

Published : Dec 01, 2020, 11:24 AM ISTUpdated : Dec 03, 2020, 10:23 AM IST

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) और निक जोनस (nick jonas) की शादी की आज दूसरी सालगिरह हैं। दोनों एक और दो दिसंबर, 2018 को हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। ये शादी जोधपुर के उमैद भवन पैलेस (umaid bhawan palace) में हुई थी। दोनों की शादी का कार्यक्रम चार दिन चला था। उमैद भवन पैलेस में हुई इस भव्‍य शादी में देश-विदेश से कई मेहमान शामिल हुए थे। मेहमानों के आने के लिए खास तौर पर हैली पैड बनाया गया था। संगीत के कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। एक तरह से देखा जाए तो प्रियंका की यह बॉलीवुड की सबसे आलीशान शादियों में से एक रही। प्रियंका फिलहाल लंदन में है और अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर काम कर रही है।

PREV
18
जिस जगह प्रियंका चोपड़ा ने लिए थे सात फेरे, क्या आप जानते है कितना है उसका एक दिन का किराया

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। सगाई के बाद ही चर्चा होने लगी थी कि प्र‍ियंका अमेरिका या यूरोप में किसी जगह पर शादी कर सकती हैं लेकिन जब वह निक के साथ जोधपुर पहुंची और उमैद भवन को शादी के ल‍िए फाइनल कर दिया तो सभी हैरान रह गए।

28

प्र‍ियंका ने दुनियाभर के टॉप टूरिस्ट प्लेसेज के ऑफर्स को ठुकरा कर उमैद भवन को चुना था। प्र‍ियंका ने शादी के ठीक पांच साल पहले यह तय कर लिया था कि वह उमैद भवन में शादी करेंगी। 2013 को वे झारखंड के जाने माने खनन व्‍यवसायी रमेश प्रसाद साव के बेटे रोह‍ित और बनारस के एक ब‍िजनेसमेन की बेटी गौरी की शादी में श‍िरकत करने जोधपुर आई थीं। यह शाही शादी उमैद भवन में ही हुई थी। 

38

प्र‍ियंका को उमैद भवन की भव्‍यता, राजसी स्‍वागत सत्‍कार और खूबसूरती भा गई थी। प्र‍ियंका ने इस दौरान होटल के प्रबंधन से उमैद भवन के बारे में बात भी की थी। 

48

पांच साल बाद प्र‍ियंका उसी आलीशान महल में दुल्‍हन बनीं। खबरों की मानें तो 4 दिन तक उमैद भवन को बुक करने के लिए प्रियंका-निक ने 3.3 करोड़ रुपए दिए थे। एक अमेरिकी वेबसाइट के अनुसार इस शादी में करीब 4 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च हुए थे। 

58

प्रियंका-निक की क्रिश्चियन वेडिंग में 18 फीट ऊंचा केक बनाया गया था। अब इस केक की फोटो सामने आई तो लोग हैरान रह गए। निक ने मेहमानों की खातिरदारी के लिए कुवैत और दुबई से अपने पर्सनल शेफ को बुलाया था। उन्हीं शेफ ने ये केक बनाया। शादी में मेहमानों को लजीज व्यंजन परोसने का जिम्मा ताज होटल के 50 से ज्यादा शेफ को दिया गया था।

68

प्रियंका और निक ने दो शादियां की थीं, एक क्रिश्चियन रीति से और दूसरी हिंदू रिवाज से। इन दोनों शादियों में प्रियंका-निक ने काफी महंगे और डिजाइनर ड्रेस पहनी थी। 

78

1943 में बना उमैद भवन 26 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे बड़ा आवासीय परिसर है। इसके एक हिस्से में मारवाड़ के पूर्व महाराजा गजसिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। वहीं, एक हिस्से में ताज समूह होटल उमैद पैलेस संचालित करता है। 

88

2013 में मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने अपना 50वां बर्थडे उमैद भवन में अलग अंदाज में मनाया था। उस सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए लगभग ढाई सौ मेहमान 32 चार्टड प्लेन से जोधपुर पहुंचे थे। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories