इस वजह के चलते 4 साल बाद फिर प्रियंका चोपड़ा को आई पापा की याद, मायूस होकर कही ये बात

मुंबई. कोरोना (corona) की दहशत देश-दुनिया में बनी हुई है। इस खतरनाक वायरस की चपेट में रोज हजारों लोग आ रहे हैं। हालांकि, सरकार लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई कदम उठा रही है। वहीं, आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने-अपने कामों को निपटाने घरों से निकलने लगे हैं। वहीं, कुछ सेलेब्स सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव है। इन्हीं में से एक है प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra)। वे इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए पुरानी बातें याद करती रहती है। हाल ही में उन्होंने पद्मश्री सम्मान (padma shri award) की कुछ फोटोज शेयर करते हुए बताया कि ये क्यों खास था और इस मौके पर उस घड़ी को याद किया और एक बार फिर अपने पापा को याद कर इमोशनल हो गईं। प्रियंका को पद्मश्री सम्मान चार साल पहले दिया गया था।

Asianet News Hindi | Published : Nov 28, 2020 9:48 AM IST / Updated: Nov 29 2020, 10:10 AM IST

17
इस वजह के चलते 4 साल बाद फिर प्रियंका चोपड़ा को आई पापा की याद, मायूस होकर कही ये बात

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर कुछ पुरानी फोटोज के साथ एक पोस्ट शेयर किया है। प्रियंका ने लिखा- जब मैं इन फोटोज को देखती हूं और उन दिनों के बारे में सोचती हूं, जब मुझे देश का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान मिला था, जो अनगिनत यादें लौट आती हैं। 

27

उन्होंने आगे लिखा- निश्चित रूप से यह मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि थी, लेकिन जिस चीज ने इसे खास बनाया, वो था मेरे परिवार का आनंद और गर्व। मिलिट्री बैकग्राउंड होने की वजह से, मैं बता नहीं सकती कि इस तरह का सम्मान मेरे और परिवार के लिए क्या मायने रखता है।

37

प्रियंका ने लिखा- मेरी नानी, बड़े पापा, मेरी मम्मी, भाई, मौसी और मामी सब उस दिन मेरे साथ थे और आइकॉनिक राष्ट्रपति भवन देखकर रोमांचित थे। बड़े पापा अपनी यूनिफॉर्म में आए और उन्हें गर्व से चमकते देखकर, मेरी समझ में आया कि वो क्या पल थे। बस मेरे पापा उस दिन वहां नहीं थे, लेकिन मैं उन्हें अपने साथ लेकर गई। वो मेरी यात्रा का हिस्सा थे और हैं।

47

प्रियंका की इस पोस्ट पर उनके फैंस के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। प्रियंका का इस पोस्ट को देखने के बाद राजकुमार राव ने लिखा-वो इसकी हकदार हैं और उन्हें ऐसे सम्मान और मिलेंगे।

57

आपको बता दें कि राजकुमार राव, प्रियंका के साथ नेटफ्लिक्स की फिल्म द व्हाइट टाइगर में साथ नजर आने वाले हैं। प्रियंका कुछ हॉलीवुड प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही है।

67

बता दें कि प्रियंका ने 2 साल पहले अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ शादी की थी। शादी के बाद से ही विदेश में अपने ससुराल में रह रही है। फिलहाल वे अपने काम के सिलसिले में लंदन में है।

77

पति निक जोनास के साथ प्रियंका चोपड़ा।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos