प्रियंका चोपड़ा के साथ लेटी दिखी बच्ची तो लोग बोले-'आप एक अच्छी मां होंगी', जानें कौन है ये लड़की

Published : Oct 20, 2020, 08:29 AM IST

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी बिजी हैं, लेकिन इस बीच वो अपनी फैमिली को भी पूरा टाइम देने की कोशिश करती हैं। प्रियंका अभी 'द व्हाइट टाइगर' शूटिंग कर रही हैं और वो परिवार से भी दूर हैं। ऐसे में उन्हें परिवार की याद सता रही है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक बच्ची के साथ फोटो शेयर की है। इसमें उनके साथ बेड पर एक बच्ची लेटी हुई नजर आ रही है। इस फोटो को शेयर कर एक्ट्रेस ने अपने पुराने दिनों को याद किया है। इनकी है बेटी...

PREV
16
प्रियंका चोपड़ा के साथ लेटी दिखी बच्ची तो लोग बोले-'आप एक अच्छी मां होंगी', जानें कौन है ये लड़की

प्रियंका चोपड़ा जिसके साथ लेटी हुई हैं। वो उनकी दोस्त दिव्या ज्योति की बेटी और भांजी स्काई कृष्णा संग एक फोटो शेयर कर पुराने दिनों को याद किया है। प्रियंका ने भांजी स्काई कृष्णा संग एक फोटो शेयर की है। 

26

तस्वीर में स्काई उनके कंधे पर सिर रखकर आराम कर रही हैं। वहीं, प्रियंका मोबाइल में कुछ देख रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने घर की याद आने की बात जाहिर की है। स्काई कृष्णा और दिव्या ज्योति को टैग करते हुए उन्होंने लिखा 'मिस होम'। 

36

एक यूजर ने इस फोटो देखकर कमेंट में लिखा, 'आप एक बेहतरीन मॉम साबित होगी।' इसके अलावा उनकी तस्वीर को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं।

46

स्काई के साथ प्रियंका का बहुत खास नाता है। स्काई की मां दिव्या ज्योति, प्रियंका की लॉन्ग टाइम स्टाइलिस्ट और दोस्त हैं। इस नाते से प्रियंका स्काई की मौसी हैं और स्काई उनकी भांजी। 

56

लॉकडाउन के बाद वो उनसे मिलने जा चुकी हैं। स्काई के साथ मस्ती करते हुए प्रियंका ने पहले भी फोटोज शेयर किए हैं। अब जब प्रियंका घर से दूर हैं तो ऐसे में परिवार की याद आना लाजमी है। 
 

66

वहीं, अगर एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वो फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में जल्द ही नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो राजकुमार राव के साथ पहली बार स्क्रीनशेयर करते दिखेंगी। फिल्म से उन्होंने कुछ सीन्स शेयर किए थे, साथ ही अपने कैरक्टर पिंकी मैडम के बारे में भी बताया था। 
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories