Published : Sep 30, 2020, 05:14 PM ISTUpdated : Oct 04, 2020, 01:50 PM IST
मुंबई. प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। वे अक्सर अपनी फैमिली, हसबैंड और थ्रोबैक फोटोज शेयर करती रहती है। इन फोटोज को देखकर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका शायद जल्दी ही कोई खुशखबरी सुनाने वाली है। उन्होंने पिछले कुछ घंटों में अपने बचपन से लेकर मिस वर्ल्ड और टीनएज की कुछ फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने अपनी अलग-अलग अनसीन फोटोज का वीडियो शेयर किया है और इसके साथ कैप्शन लिखा है 'अनफिनिश्ड' यानी 'अधूरा'। इसको देख यह अंदाज लगा पाना काफी मुश्किल है कि वे किस तरह के अधूरेपन की बात वह कर रही हैं। वहीं, कुछ फैन्स का कहना है कि वे अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सुनाने वाली है। आपको बता दें कि इसके पहले भी प्रियंका की प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें उड़ चुकी हैं।
फोटो और वीडियो 'अनफिनिश्ड' वाले कैप्शन के साथ प्रियंका ने शेयर की है। इसे देख यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं। कोई कह रहा कि उनकी बायोपिक के लिए किताब रिलीज होने वाली है तो कोई कह रहा कि वो प्रेग्नेंट है।
211
वैसे, प्रियंका इन दिनों मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रही है। आपको बता दें कि उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी मैरिड लाइफ पर बात करते हुए पति निक के बारे में एक चौंकाने वाला राज खोला था।
311
इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया था- हर नॉर्मल कपल की तरह उनके और निक के बीच भी झगड़े होते हैं। 'जब किसी बात पर बहस होती है और उन्हें गुस्सा आने लगता है, तो निक हमेशा एक तरीके को अपनाते हैं।'
411
उन्होंने बताया था- मैं जब बहस करने लगती हूं, तो निक मुझे पकड़कर मेरा चेहरा दीवार की ओर घुमाते हुए कहते हैं कि अब इससे बात करो। जब तुम्हें लगे कि अब हम मिलकर बात कर सकते हैं, तब मैं तुम्हारा चेहरा फिर अपनी ओर घुमा लूंगा।
511
18 जुलाई, 1982 को जमशेदपुर में जन्मी प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा और मां मधु चोपड़ा आर्मी में फिजिशियन थे। लखनऊ (ला मार्टिनियर गर्ल्स स्कूल) और बरेली (सेंट मारिया गोरेट्टी कॉलेज) से भी उनकी पढ़ाई हुई। 13 साल की उम्र में वे पढ़ाई के लिए बोस्टन चली गई थीं। तीन साल बाद लौटीं और फिर बरेली के आर्मी स्कूल से हाई स्कूल एग्जाम पास किया।
611
जब प्रियंका विदेश से वापस आईं तो उन्हें उनकी आंटी 'काली-कलूटी' कह कर चिढ़ाती थीं। किसी भी आम बच्चे की तरह प्रियंका का आत्मविश्वास खोने लगा। उधर, उनके पिता हायर स्टडीज के लिए उन्हें ऑस्ट्रेलिया भेजने की तैयारी में लग गए।
711
इसी दौरान, प्रियंका की मां ने ऐसा कदम उठाया, जिससे उनकी जिंदगी ही बदल गई। दरअसल, जिस यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने के लिए उन्होंने पासपोर्ट साइज की फोटो खिंचवाई थीं, उन्हें उनकी मां ने मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में भेज दिया। प्रियंका की मां ने इस बारे में किसी को कुछ बताया भी नहीं।
811
प्रियंका की मां द्वारा भेजी गई फोटोज कॉन्टेस्ट में सिलेक्ट हो गई। एक दिन कॉल आया कि उस कॉम्पिटीशन में हिस्सा लेने के लिए प्रियंका का सिलेक्शन हो गया है। तब जाकर सबको इस बात की खबर लगी। प्रियंका ने कॉन्टेस्ट में सेकंड पोजिशन हासिल की और उसी साल मिस वर्ल्ड का खिताब जीत लाईं।
911
इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने फिल्मों का रुख किया। इंडस्ट्री में आने के कुछ साल बाद उन्होंने नेशनल अवार्ड जीतकर हर तरह से क्रिटिक्स के मुंह बंद कर दिए। प्रियंका के नाम 'बाजीराव मस्तानी', 'मैरीकॉम', 'बर्फी', 'फैशन', डॉन सीरीज, 'कमीने', 'एतराज' जैसी कई सुपरहिट फिल्में है।
1011
प्रियंका ने दिसंबर, 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनास से शादी की। दोनों ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में पहले हिंदू और फिर क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी।
1111
प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में अमेजन के साथ दो साल की 'मल्टीमिलियन-डॉलर फर्स्ट-लुक टेलीविजन डील' पर साइन की है। वे जल्द ही राजकुमार राव के साथ भी एक प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म द स्काइ इज पिंक में नजर आई थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।