बैकलेस बोल्ड ड्रेस और हाथ में गिलास लिए अपने रेस्त्रां में इस तरह नजर आई प्रियंका चोपड़ा, PHOTOS

Published : Jul 10, 2021, 12:41 PM IST

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने जब से अमेरिकी सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) से शादी की है तभी से वे बॉलीवुड और मुंबई से काफी दूर हो गई है। वे देश भी कभी-खबार ही आती है। इन दिनों वे अपने न्यूयॉर्क में हाल ही में खोले गए सोना रेस्त्रां को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई है। वे अक्सर अपने इस रेस्त्रां की फोटो इंस्टग्राम पर शेयर करती है। उन्होंने हाल ही में कुछ और फोटोज शेयर की जिसमें उनका ग्लैमरस और बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है। वे शुक्रवार को अपने रेस्त्रां पहुंची। इस दौरान वे व्हाइट थाई स्लीट बैकलेस आउटफिट, राउंड गोल्डन ईयरिंग्स, हाई हील्स में नजर आई। अपने इस क्लासी लुक को प्रियंका ने गोल्डन रिस्ट वॉच और गोल्डन ब्रेसलेट से कम्प्लीट किया। नीचे देखे प्रियंका चोपड़ा का लुक देख लोगों का सोशल मीडिया पर कैसा रिएक्शन रहा...

PREV
19
बैकलेस बोल्ड ड्रेस और हाथ में गिलास लिए अपने रेस्त्रां में इस तरह नजर आई प्रियंका चोपड़ा, PHOTOS

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने जो फोटोज शेयर की है उनमें से एक फोटो में वे हाथ में ड्रिंक्स और चेहरे पर बड़ी सी स्माइल लिए नजर आ रही है। उन्होंने फोटोज शेयर कर लिखा- न्यूयॉर्क शहर के दिल में टाइमलेस भारत।

29

रेस्त्रां में बोल्ड में पहुंची प्रियंका को देखकर सोशल मीडिया पर कई लोग कमेंट्स कर रहे हैं। कईयों ने उनके लुक की तारीफ की तो कुछ ने आग लगाने वाली इमोजी के जरिए कमेंट्स किए। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- इसको देसी गर्ल बोलना बंद कर देना चाहिए। एक ने उन्हें फेक ब्यूटी बताया।

39

सामने आई एक फोटो में प्रियंका हाथ में सोना रेस्त्रां का मेन्यू लिए दिखाई दे रही हैं। उन्होंने दूसरे हाथ में गिलास पकड़ी हुई है। 

49

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के सोना रेस्त्रां की शुरुआत इसी साल मार्च के आखिर में हुई थी। प्रियंका ने रेस्त्रां के ओपन‍िंग की ऑफ‍िश‍ियल अनाउंसमेंट करते हुए कुछ फोटोज शेयर की थीं। इसके साथ ही उन्होंने रेस्त्रां के अंदर की फोटोज भी शेयर की थीं।

59

प्र‍ियंका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था- न्यूयॉर्क के बीचोंबीच भारत का अहसास करने के लिए अब और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकती। ये एक टीम की मेहनत है, जिसमें मीनाक्षी गोयल, डेविड रैबिन और शेफ हरि नायक के साथ मेन्यू पर चर्चा, स्वाद चखने और इंटीरियर डेकोरेशन के फैसले से लेकर रेस्त्रां के परफेक्ट नाम तक कई चीजें शामिल हैं।

69

इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने ये भी बताया कि रेस्त्रां का नाम पति निक जोनस ने दिया है। प्रियंका के मुताबिक, टीम के साथ शुरुआती टेस्ट में न‍िक को जो नाम सबसे ज्यादा पसंद आया, वो है सोना। इसका मतलब होता है 'Gold' और निक ने सोना शब्द भारत में हमारी शादी के वक्त सुना था, जो उन्हें बेहद पसंद आया।

79

प्रियंका के रेस्त्रां में वुडन फ्लोरिंग में गोल्डन और यलो लाइटिंग इसे एक अलग ही लुक दे रही हैं। यहां दो तरह की सीटिंग अरेंजमेंट है। एक तरफ टेबल-कुर्सी और दीवार से लगी बेंच हैं, तो दूसरी ओर सोफे और टेबल का कॉम्बिनेशन रखा गया है।

89

रेस्त्रां में हर टेबल पर खूबसूरत मिनी लैंप के अलावा प्लेट्स और ग्लास रखे हुए नजर आ रहे हैं। यह रेस्टोरेंट 5 बजे से 11 बजे रात तक खुला रहेगा। प्रियंका चोपड़ा ने अपने निक नेम मिमी के नाम से प्राइवेट डाइनिंग रूम भी रेस्टोरेंट में खोला है।

99

सोना की वेबसाइट के मुताबिक, इस डाइनिंग रूम में 8 से 30 लोग साथ खाना खा सकते हैं। अगर आप कोई प्राइवेट इवेंट करना चाहते हैं तो इन्क्वायरी के लिए वेबसाइट में जाकर बुक कर सकते हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories