Published : Jun 04, 2021, 04:19 PM ISTUpdated : Jun 04, 2021, 04:21 PM IST
मुंबई. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की जेठानी सोफी टर्नर (Sophie Turner) फेमस हॉलीवुड एक्ट्रेस है। यूं तो उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है लेकिन उन्हें खासतौर पर फिल्म गेम ऑफ थ्रोन के लिए जाना जाता है। सोफी अक्सर चर्चा का विषय बनी रही है लेकिन इस पर जो उन्होंने किया है उससे हंगामा मचा हुआ। बता दें कि सोफी ने हाल ही में इंस्टा स्टोरी कुछ ऐसी बात शेयर की जिसे देख लोगों को लगा रहा हैं कि वो बाईसेक्शुअल हैं। दरअसल, सोफी ने प्राइड मंथ को सेलिब्रेट करते हुए एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा था- टाइम स्ट्रेट नहीं है और न ही मैं। उनकी इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। अमेरिका में जून का महीना प्राइड मंथ के तौर पर मनाया किया जाता है। यह पूरा महीना एलजीबीटीक्यू कम्युनिटी के सम्मान में मनाया जाता है।
बता दें कि सोफी टर्नर ने इंस्टा स्टोरी पर कई सारे कैप्शन और स्टीकर्स शेयर किए हैं। उन्होंने लिखा था-यह प्राइड मंथ है बेबी। शेयर किए स्टीकर पर लिखा था- हटो मैं गे हूं, बाई प्राइड, गे प्राइड आदि।
210
सोफी के फैन्स उनकी इंस्टा स्टोरी पर कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा- सोफी टर्नर करीब 20 इंस्टा जिफ से लोगों को याद दिला रही हैं कि वो बाईसेक्शुअल हैं, हमें यह देखकर अच्छा लगा। एक अन्य ने लिखा- सोफी टर्नर ने कन्फर्म कर दिया कि वो बाईसेक्शुअल हैं।
310
हाल ही में सोफी टर्नर पैपराजी से बेहद नाराज हो गई थी। दरअसल, सोफी इस बात से खफा थी कि वो जब भी अपनी 10 महीने की बेटी विला को घर से बाहर लेकर निकलती हैं तो फोटोग्राफर्स उनके पीछे पड़ जाते हैं। इतना ही नहीं, ये लोग उनकी इजाजत के बिना बेटी की फोटोज खींचते हैं और पब्लिश कर देते हैं।
410
सोफी टर्नर ने एक वीडियो शेयर कर कहा था- मैं अभी सोकर उठी हूं। मुझे लगता है कि कल कुछ पैपराजी मेरी बेटी की फोटोज लेने में कामयाब हो गए। मैं बस यह कहना चाहती हूं कि मैं अपनी बेटी की फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं कर रही हूं और इस बात का ध्यान रखती हूं कि किसी भी हालत में पैपराजी से बचा जाए।
510
बता दें कि सोफी और जो जोनस ने अब तक बेटी विला की कोई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है। विला का जन्म जुलाई 2020 में हुआ था। जो और सोफी की शादी की बात करें तो दोनों की शादी 2019 में लास वेगस में एक सीक्रेट सेरेमनी में हुई थी। इसके दो महीने बाद दोनों ने फ्रांस में दोबारा रीति-रिवाज से शादी की थी।
610
सोफी ने एले यूएस को दिए इंटरव्यू में बताया था- हम जब निक और प्रियंका की शादी के लिए भारत गए थे तो हमारे साथ एकदम शाही लोगों की तरह व्यवहार किया गया था। प्रियंका को भारत में पूजा जाता है। अपने इंटरव्यू में सोफी ने देवरानी प्रियंका की तारीफों के जमकर पुल बांधे थे।
710
सोफी ने बताया था कि इंडिया में प्रियंका को लेकर लोगों में एक तरह से दीवानगी है। वो भारत में एक फेमस हस्ती हैं। जब हम वहां निक और उनकी शादी के लिए गए थे तो हमारे साथ बिल्कुल शाही अंदाज में व्यवहार किया गया था। उनकी वहां पूजा की जाती है।
810
बता दें कि प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर उम्र में उनसे 14 साल छोटी हैं। सोफी ने प्रियंका की सगाई के दौरान दोनों को बधाई देते हुए लिखा था- मेरे पास पहले से ही एक अच्छा जेठ था और अब वैसी ही जेठानी भी मुझे मिल गई है।
910
24 साल की सोफी खुद भी एक्ट्रेस हैं। गेम ऑफ थ्रोन्स (2011) फेम सोफी टर्नर अब तक Another Me(2013), Barely Lethal(2015), X-Men: Apocalypse(2016), Josie(2018) जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वहीं उनके पास फिलहाल 3 और अपकमिंग हॉलीवुड प्रोडेक्ट्स हैं।
1010
सोफी को गेम ऑफ थ्रोन्स के लिए 8 बार अवॉर्ड शोज में नॉमिनेशन मिल चुका है। जिसमें उन्होंने 3 अवॉर्ड जीते हैं। साथ ही वे 2016 में बेस्ट ग्लोबल एक्ट्रेस का खिताब भी जीत चुकी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।