पहली बार बेबी बंप प्लॉन्ट करतीं दिखीं प्रियंका चोपड़ा की जेठानी, देवरानी से इतने साल छोटी है सोफी

Published : May 15, 2020, 01:23 PM ISTUpdated : May 16, 2020, 10:00 AM IST

मुंबई. कोरोना की दहशत दुनियाभर में फैली हुई है। भारत में कोरोना को लेकर 17 मई तक लॉकडाउन घोषित किया गया है। ऐसे में आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने-अपने घरों में कैद है। हालांकि, सेलेब्स सोशल मीडिया पर एक्टिव है। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिसमें वे बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। 

PREV
17
पहली बार बेबी बंप प्लॉन्ट करतीं दिखीं प्रियंका चोपड़ा की जेठानी, देवरानी से इतने साल छोटी है सोफी

प्रियंका बहुत जल्द चाची बनने वाली हैं। दरअसल, उनकी जेठानी यानी सोफी प्रेग्रेंट हैं। सोफी, पीसी के पति निक जोनास के बड़े भाई जो जोनास की पत्नी है।

27

पिछले कुछ समय से सोफी की प्रेग्रेंसी की खबरें सुर्खियों में थीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटोज में सोफी पति जो का हाथ चल रही है। 

37

जो और सोफी दोनों ने ही सेफ्टी के लिए चेहरे पर मास्क लगा रखा है। सोफी ब्लैक कलर के आउटफिट में है। कपल की फोटोज देख फैन्स बधाई दे रहे हैं।

47

इसी साल फरवरी में अचानक खबरें आई कि सोफी चार महीनों से प्रेग्नेंट है और जल्द जो के बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

57

हालांकि, अभी तक कपल के साथ-साथ पूरे परिवार ने इस खबर पर चुप्पी साधे रखी है। बता दें कि सोफी अभी महज 24 साल की ही हैं।

67

2016 में सोफी और जो ने डेट करना शुरू किया था। पिछले साल मई में दोनों ने लॉस वेगस में शादी की थी। इसके बाद दोनों ने फ्रांस में अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में दूसरी बार शादी की थी।

77

सोफी और प्रियंका के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। देखा जाए तो दोनों की उम्र में भी काफी अंतर है। सोफी जहां 24 साल की है, वहीं उनकी जेवरानी प्रियंका 37 साल की है। प्रियंका ने निक जोनस से साल 2018 में शादी की थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories