जब प्रियंका चोपड़ा के मिस वर्ल्ड गाउन का हट था टेप तो 'नमस्ते' से एक्ट्रेस ने संभाली थी ड्रेस

मुंबई. झारखंड के जमशेदपुर जैसे छोटे शहर से ताल्लुक रखने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकी हैं। आज उनकी फैन फॉलोइंग भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। वो अमेरिका के जोनस परिवार की बहू हैं। प्रियंका अक्सर अपने आउटफिट और स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। उन्हें ग्लोबल फैशनिस्टाज में गिना जाता है। प्रियंका रेड कार्पेट पर अपने जिन आउटफिट के चलते चर्चा में रहती हैं, उसे कैरी करना बेहद मुश्किल होता है और ये एक तरह का आर्ट है। हट गया था मिस वर्ल्ड गाउन का टेप... 

Asianet News Hindi | Published : Nov 6, 2020 8:25 AM IST / Updated: Nov 11 2020, 04:13 PM IST

16
जब प्रियंका चोपड़ा के मिस वर्ल्ड गाउन का हट था टेप तो 'नमस्ते' से एक्ट्रेस ने संभाली थी ड्रेस

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके दो आउटफिट्स उनके लिए बहुत अनकम्फर्टेबल साबित हुए थे। एक्ट्रेस ने बताया था कि इनमें से एक ड्रेस वो थी, जो उन्होंने मिस वर्ल्ड 2000 ब्यूटी पेजेंट के दौरान पहनी थी।

26

प्रियंका ने बताया था कि व्हाइट आइकॉनिक ड्रेस टेप से चिपकाई गई थी। खिंचाव की वजह से टेप हट गया था। हालांकि, प्रियंका ने इसको संभालने के लिए 'नमस्ते' का पोज बना रखा था। 
 

36

एक्ट्रेस बताती हैं कि 'लोगों को लग रहा था कि यह नमस्ते है लेकिन हकीकत ये थी कि वह अपनी ड्रेस संभाल रही थीं।' 

46

प्रिंयका ने अपने एक और पॉपुलर लुक के बारे में बताया, यह लुक Met Gala 2018 का था। वह बताती हैं कि इस ब्लड रेड Ralph Lauren आउटफिट में गोल्ड कलर का हूडी जुड़ा था। 
 

56

इसके अंदर कोरसेट था इससे ऐसा लग रहा था कि उनकी पसलियों का शेप बदल गया। प्रियंका इसमें सांस भी नहीं ले पा रही थीं। इतना ही नहीं डिनर के वक्त प्रियंका ज्यादा खा भी नहीं पाई थीं।

66

बहरहाल, अगर प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उन्होंने 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग को पूरा कर लिया है और इसका ट्रेलर भी यूट्यूब पर रिलीज किया जा चुका है। फैंस से इसे खूब प्यार मिला। इस फिल्म में वो पहली बार राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगी।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos