Published : Jan 27, 2020, 04:35 PM ISTUpdated : Jan 28, 2020, 11:49 AM IST
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा 62वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आईं। लॉस एंजिलिस में हुए अवॉर्ड फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास के साथ पहुंचीं। इस दौरान प्रियंका ऑफ व्हाइट कलर के गाउन में नजर आईं। इसके साथ ही उनके बैली बटन पर क्रिस्टल स्टड लगे थे। प्रियंका का यह गाउन डिजाइनर निकोलस जिब्रान ने तैयार किया है। प्रियंका की बोल्ड ड्रेस देखकर सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई लोग मजाक भी उड़ा रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा- डिजाइनर दिमाग में क्या सोचकर इनके कपड़े डिजाइन करता है। थोड़ी तो शर्म कर लो। वहीं एक और शख्स ने लिखा- जलने वाले अब और जलेंगे। एक और शख्स ने कहा- आपको नहीं लगता कि ऐसी ड्रेस पहनकर आप इंडियन वुमन का अपमान कर रही हैं। एक और शख्स ने लिखा- अब रहने भी दो इतना फूहड़पन सही नहीं है। कुछ तो अपने संस्कृति का लिहाज करो।
25
वहीं निक ने मैटलिक गोल्डन सूट के साथ मैचिंग शूज कैरी किए थे। बता दें, इस शो को अमेरिकन सिंगर और सॉन्ग राइटर एलिसिया किज ने होस्ट किया। ये अवॉर्ड्स अमेरिकन रिकॉर्डिंग अकादमी की तरफ से दिए गए।
35
ग्रैमी अवॉर्ड्स में प्रियंका चोपड़ा की जेठानी और गेम ऑफ थ्रोन्स की एक्ट्रेस सोफी टर्नर भी पति जो जोनास के साथ नजर आईं। इनके अलावा प्रियंका की एक और जेठानी डेनियल भी पति केविन जोनास के साथ पहुंचीं।
45
भले ही ग्रैमी अवॉर्ड्स में प्रियंका चोपड़ा की दोनों जेठानी आई हों, लेकिन चर्चा में तो देवरानी का लुक ही रहा।
55
ग्रैमी अवॉर्ड्स में पति निक जोनास के साथ इस अंदाज में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।