प्रियंका चोपड़ा के बालों को ये क्या हुआ, देखकर हैरान रह गए सभी, कर रहे मजेदार कमेंट्स

Published : May 16, 2020, 04:10 PM ISTUpdated : May 18, 2020, 10:07 AM IST

मुंबई. कोरोना के चलते देशभर में 17 मई तक लॉकडाउन घोषित किया गया है। आमजनों की तरह ही सेलेबेस भी अपने-अपने घरों में कैद हैं। सोशल मीडिया पर सेलेब्स से जुड़े कई थ्रोबैक वीडियोज और फोटोज वायरल हो रहे हैं। 37 साल की प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी अजीबोगरीब हेयरस्टाइल को देखकर सभी हैरान रह गए हैं। लोग इसपर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। वैसे, प्रियंका लॉकडाउन में फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रही है।

PREV
15
प्रियंका चोपड़ा के बालों को ये क्या हुआ, देखकर हैरान रह गए सभी, कर रहे मजेदार कमेंट्स

प्रियंका बाथरोब पहने अपनी हेयरस्टाइल को खूब एन्जॉय करती दिख रही हैं। उन्होंने वीडियो पर कैप्शन लिखा- "वीकेंड पर डांस। हमेशा कुछ न कुछ होता ही है।"

25

प्रियंका ने यह फोटोशूट यूके बेस्ड मैगजीन के मई अंक के लिए कराया था, जिसे कोरोनावायरस के चलते डिजिटली रिलीज किया गया। यह फोटोशूट गुजरे जमाने के हॉलीवुड थीम पर बेस्ड था और उन्होंने इसमें कई अन्य तरह के गेटअप भी किए थे। 

35

मैगजीन से बातचीत में उन्होंने अपनी दादी से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया था। उन्होंने कहा था, "मेरी मां की सभी बहनें एकेडमिक्स थीं और मेरे पापा सर्जन होने के साथ-साथ फ्री थिंकिंग क्रिएटिव, म्यूजिशियन और आर्टिस्ट भी थे। दादी हमेशा मेरे बारे में कहती थी कि इससे कौन शादी करेगा? वह खाना नहीं बना पाती। इस पर पापा कहते थे, 'मैं उसके साथ कुक भेज दूंगा। उसे किचन में जाने की जरूरत नहीं है।' 

45

बता दें कि प्रियंका की हेटरस्टाइल को देखकर लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- मम्मी कहती थी दिमाग में भूसा भरा है, लगता है वहीं भूसा बाहर आ गया है। एक अन्य ने लिखा- हमारे देश का कोहिनूर हीरा, ये क्या हाल कर दिया इन विदेशियों ने इसका।

55

हाल में प्रियंका, पति निक के साथ कोरोना वायरस के लिए फंड इकट्ठा करने के लिए रखे गए लाइव कॉन्सर्ट में देखी गई थीं। इससे पहले वह लेडी गागा द्वारा रखे गए लाइव कॉन्सर्ट में भी भाग ले चुकी हैं।

Recommended Stories