Published : Jun 08, 2020, 02:13 PM ISTUpdated : Jun 10, 2020, 10:02 AM IST
मुंबई. कोरोना की वजह से पूरी दुनिया में दहशत फैली हुई है। हर कोई इस महामारी की वजह से डरा-सहमा है। रोज हजारों लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं। भारत में कई दिनों से चल रहे लॉकडाउन में अब ढील दी गई है। आमजनों की तरह कम ही सेलेब्स घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कहानी-किस्से, फोटोज, वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा। इस इंटरव्यू में प्रियंका ने पति को लेकर कई चौंकाने वाली बातें बताई थी, जिसे सुनकर कोई भी हैरान हुए बिना नहीं रह सकता। फिलहाल कपल घर पर ही एन्जॉय कर रहा है।
प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया कि वे पति निक की वजह से रातभर ठीक से सो तक नहीं पाती है। ऐसा क्यों होता है इसके पीछे की वजह भी उन्होंने बताई थी।
210
प्रियंका, पति की डायबिटीज की बीमारी के कारण हमेशा परेशान रहती है। उन्होंने बताया था- जब हमारी नई-नई शादी हुई थी तब मुझे कुछ समझ में ही नहीं आ रहा था। हालांकि, निक अपनी बीमारी को लेकर बहुत ज्यादा अलर्ट रहते हैं। उन्हें नींद में पता रहता है कि उनका शुगर लेवल क्या है।
310
प्रियंका ने बताया था कि वे रात में कई बार जागकर देखती है कि निक ठीक है या नहीं। उन्होंने बताया कि निक बहुत छोटी उम्र से इस बीमारी का सामना कर रहे है। ये खतरनाक और जानलेवा बीमारी है। इसलिए वे अपनी लाइफ में काफी डिसिप्लिन फॉलो करते हैं।
410
उन्होंने बताया कि पति कभी भी इस बीमारी को अपने ऊपर हावी नहीं होने देते हैं। निक का जिंदगी को लेकर पॉजिटिव रवैया उन्हें भी हिम्मत और ताकत देता है।
510
निक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे इस बीमारी की वजह से बचपन में कोमा में चले गए थे। और वे कब कोमा से बाहर आए थे उन्हें खुद पता नहीं। वे 13 साल की उम्र में टाइप वन डायबिटीज के शिकार है।
610
प्रियंका और निक ने 1 और 2 दिसंबर को दो रीति-रिवाजों से जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में शादी की थी। शादी का फंक्शन तीन दिनों तक चला। शादी के बाद प्रियंका-निक ने 3 वेडिंग रिसेप्शन ऑर्गेनाइज किए थे।
710
आपको बता दें कि शादी के कुछ बाद ही प्रियंका की प्रेग्नेंसी की खबर भी उड़ी थी। दरअसल, प्रियंका, पति के साथ न्यूयॉर्क के एक फैशन शो में शामिल हुईं थीं। इवेंट से जुड़ी कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसे देखकर कहा जा रहा था कि प्रियंका प्रेग्नेंट है। इन फोटोज में पीसी का बेबी बंप दिख रहा था। फिर मां मधु चोपड़ा ने सफाई दी थी।
810
प्रियंका ने भी कहा कि वो जल्द ही फैमिली प्लानिंग करना चाहती हैं। उनके लिए परिवार बहुत महत्वपूर्ण है और वो अपने परिवार को आगे बढ़ाना चाहेंगी लेकिन फिलहाल उन्हें इसके लिए सही समय का इंतजार है। इस पूरे साल वो काफी बिजी हैं। उन्होंने कहा- ये एक ऐसी चीज है, जिसे जब होना होगा वो तब होगी। मैं ये करना चाहती हूं और जब भगवान का आर्शीवाद होगा तब ये हो जाएगा।
910
बता दें कि हाल ही में सामने आई फोर्ब्स की लिस्ट में प्रियंका के पति 20वें नंबर है। उन्होंने बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को इस दौड़ में पीछे छोड़ दिया। इस लिस्ट में अक्षय में जहां 52वें नंबर पर है और उनकी कमाई 364 करोड़ बताई गई है। वहीं, निक अपने भाइयों के साथ 20वें स्थान पर हैं। उनकी 517 करोड़ रुपए बताई गई है।
1010
पति, जेठ और देवर के साथ प्रियंका चोपड़ा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।