सास से महज इतने साल छोटी हैं प्रियंका चोपड़ा, देखने में लगती है जेठानी-देवरानी की जोड़ी

मुंबई। निक जोनास से शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में सेटल हो चुकी हैं। हालांकि वो बीच-बीच में अपने मायके आती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सास के साथ एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। प्रियंका ने सास डेनिस जोनास को बर्थडे विश करते हुए लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो मामा जे! आपके प्यार और दुलार के लिए शुक्रिया। मैं बहुत खुश हूं कि हम ये खास दिन आपके साथ आज यहां मना सकते हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा उम्र में अपनी सास से महज 16 साल ही छोटी हैं। कई बार तो देखने में यह जोड़ी जेठानी-देवरानी की लगती है। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 13, 2020 2:47 PM IST / Updated: Feb 05 2022, 03:24 PM IST

19
सास से महज इतने साल छोटी हैं प्रियंका चोपड़ा, देखने में लगती है जेठानी-देवरानी की जोड़ी

प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास से जहां 10 साल बड़ी हैं, वहीं अपनी सास डेनिस मिलर जोनास से महज 16 साल ही छोटी हैं। डेनिस अभी 54 साल की हैं, जबकि प्रियंका 38 की होने वाली हैं। 18 जुलाई को प्रियंका का बर्थडे है।

29

बता दें प्रियंका चोपड़ा जोनस की सास डेनिस जोनस खूबसूरती के मामले में अपनी बहू प्रियंका से जरा भी कम नहीं हैं। पेशे से डेनिस एक टीचर हैं।

39

डेनिस, प्रियंका और निक की रिंग सेरेमनी और शादी के दौरान भारत आई थीं। यहां उन्होंने वेस्टर्न कल्चर से हटकर भारतीय संस्कृति का जमकर आनंद उठाया था। डेनिस यहां साड़ी और सलवार सूट जैसे भारतीय परिधानों में दिखी थीं। 

49

इससे पहले प्रियंका की सगाई पार्टी में भी उनकी सास ने अपनी समधन मधु चोपड़ा के साथ जमकर पंजाबी डांस क‍िया था। डेनिस ने इसका वीड‍ियो भी शेयर किया था। 

59

निक जोनास कुल 4 भाई हैं। केविन जोनास (32 साल) सबसे बड़े हैं। यानी प्रियंका के जेठ उनसे सिर्फ 6 साल ही छोटे हैं। इसके बाद, जो जोनास (30 साल), निक जोनास (27 साल) और फ्रेंकी जोनास (19 साल) हैं। निक की कोई बहन नहीं है।

69

चारों भाई अमेरिकन सिंगर और एक्टर हैं। सबसे बड़े केविन जोनास और उनसे छोटे जो जोनास की शादी हो चुकी है। केविन की वाइफ का नाम डेनियल, जबकि जो की वाइफ एक्ट्रेस सोफी टर्नर हैं। सोफी टर्नर प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। 

79

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने 2000 में जब मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था तो उस वक्त उनके होने वाले पति यानी निक जोनास महज 8 साल के थे और वो तीसरी क्लास में पढ़ते थे। 
 

89

निक का जन्म 16 सितंबर, 1992 को हुआ था। प्रियंका और निक की पहली मुलाकात टीवी सीरिज 'क्वांटिको' के सेट पर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद 2017 में दोनों मेट गाला इवेंट में भी हाथों में हाथ डाले नजर आए थे।

99

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड स्टार कियानू रीव्स की फिल्म मैट्रिक्स 4 में भी नजर आने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों अमेरिका में चल रही है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos