गर्लफ्रेंड की याद में रात रातभर बाथटब में बैठकर रोते राज कपूर, गम भुलाने के लिए पीते थे शराब

मुंबई. बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर की आज 95वीं बर्थ एनिवर्सरी है। 14 दिसंबर, 1924 को पेशावर (पाकिस्तान) में जन्मे राज कपूर ने अपनी पहली फिल्म को महज 22 साल की उम्र में प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया था। राज कपूर की शादी भी 22 की उम्र में कृष्ण मल्होत्रा से हुई थी। शादीशुदा होने के बाद उनका अफेयर एक्ट्रेस नरगिस के साथ लंबा चला। वैसे नरगिस चाहती थी कि राज कपूर उनसे शादी कर लें लेकिन राज अपनी पत्नी को छोड़ना नहीं चाहते थे। हालांकि, एक वक्त ऐसा भी आया था जब नरगिस ने राज कपूर से सारे रिश्ते तोड़कर सुनील दत्त से नाता तोड़ लिया था। नरगिस के जाने के गम में राज कपूर इतना टूट गए थे। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 14, 2019 5:38 AM IST

16
गर्लफ्रेंड की याद में रात रातभर बाथटब में बैठकर रोते राज कपूर, गम भुलाने के लिए पीते थे शराब
इंडस्ट्री में राज कपूर- नरगिस लव स्टोरी सबसे फेमस मानी जाती है। शादीशुदा होने के बाद भी राज कपूर, नरगिस से मोहब्बत करते थे। बता दें कि दोनों की मुलाकात 1946 में हुई थी। पहली ही मुलाकात में राज कपूर, नरगिस को देखते ही उनके दीवाने हो गए थे।
26
नरगिस से मिलने के बाद राज कपूर, इंदर राज आनंद के घर गए थे और उनसे कहा था कि वे फिल्म 'आग' में नरगिस का रोल भी जोड़ दें क्योंकि वे उनके साथ काम करना चाहते हैं। और इसी फिल्म में राज कपूर ने पहली बार नरगिस के साथ स्क्रीन शेयर की थी। राज कपूर ने नरगिस के साथ फिल्म 'बरसात', 'अंदाज', 'आवारा', 'बेवफा', 'अनहोनी', 'आह', 'श्री420', 'चोरी-चोरी' जैसी फिल्मों में काम किया।
36
रिपोर्ट्स की मानें तो एक दिन नरगिस ने राज कपूर के साथ बाहर जाने का प्लान बनाया था। वे अपने घर पर उनका इंतजार करने लगी। काफी वक्त बाद भी जब राज कपूर नहीं आए तो वे उनके घर पहुंच गई। कपूर मेंशन में पार्टी चल रही थी। लेकिन पार्टी में राज कपूर नहीं थे। पता चला कि राज अपने कमरे में है। वे भी वहां चली गई। कमरे के दरवाजे पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि राज अपनी वाइफ को नेकलेस पहना रहे हैं। दरअसल, उस दिन राज की वाइफ कृष्णा का जन्मदिन था। उस वक्त नरगिस ने फैसला किया कि यदि राज उनसे शादी नहीं करते हैं तो वे सारे रिश्ते खत्म कर देंगी।
46
नरगिस ने जब सुनील दत्त से शादी की तो ये खबर सुनकर राज कपूर टूट गए थे। उन्हें उम्मीद थी कि नरगिस एक न एक दिन उनके पास लौटकर जरूर आएंगी। वे उनकी याद में रात-रातभर बाथटब में बैठकर रोते रहते थे। गम भुलाने के लिए खुद को शराब में डूबो दिया था। लेकिन नरगिस कभी राज कपूर के पास लौटकर नहीं आई।
56
नरगिस से अलग होने के बाद राज कपूर के अफेयर वैजयंती माला से शुरू हुआ था। अफेयर की खबर से दुखी होकर कृष्णा राज राज कपूर को छोड़कर अपने बच्चों के साथ एक होटल में रहने चली गई थीं।
66
इस किस्से का जिक्र एक बार ऋषि कपूर ने करते हुए कहा था - 'मुझे याद है जब वैजयंती माला और पापा का अफेयर था तो मां हमें लेकर मुंबई के नटराज होटल में रहने चली गई थीं। इसके बाद दो महीने के लिए हम चित्रकूट चले गए थे जहां पापा ने हमारे लिए एक अपार्टमेंट लिया था। उन्होंने मां को दोबारा पाने की भरपूर कोशिश की थी लेकिन वो नहीं मानी थीं'। हालांकि, कई लिंक-अप्स के चलते कृष्णा ने राज कपूर को कभी छोड़ा नहीं। वे चुपचाप सब सहती रहीं।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos