Published : Feb 04, 2022, 03:49 PM ISTUpdated : Feb 05, 2022, 10:03 PM IST
मुंबई. रजनीकांत (Rajinikanth) की बेटी ऐश्वर्या (Aishwaryaa) ने हाल ही में अपने पति धनुष (Dhanush) से अपनी राहे अलग कर ली थीं। जिसकी वजह से साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को गहरा सदमा लगा था। वो अपनी बेटी का घर टूटता नहीं देखना चाहते थे। बेटी और दामाद को साथ लाने के लिए रजनीकांत पूरी कोशिश कर रहे है। ऐसा लगता है कि रजनीकांत की कोशिश अब रंग लाने लगी हैं। उनके सामने अब सिर्फ एक चुनौती हैं। आइए जानते हैं सुपरस्टार के सामने कौन सी चुनौती है...
18 साल साथ रहने के बाद कुछ दिन पहले धनुष और ऐश्वर्या तलाक की अनाउंसमेंट करके सबको हैरान कर दिया था। परिवारवालों के साथ-साथ फैंस भी सदमे में थे ये सुनकर की उनका हीरो अपनी गृहस्थी को खत्म करने वाला है। रजनीकांत तो इस खबर से टूट ही गए थे।
27
बेटी के तलाक का बुरा असर रजनीकांत पर पड़ा है। तलाक की जिस दिन घोषणा हुई थी, उस दिन वो सुबह घर से निकल गए थे। वो इस दौरान अस्पताल में भर्ती थे, जब धनुष और ऐश्वर्या ने अलग होने की ऑफिशियल जानकारी दुनिया के सामने रखें। तब लोगों को समझ आया कि रजनीकांत क्यों अस्पताल में पहुंच गए हैं।
37
रजनीकांत पर बेटी के तलाक का बुरा असर पड़ा है। वो लगातार ऐश्वर्या को समझा रहे हैं कि रिश्ता तोड़ना महज कुछ दिनों की ही बात है। रजनीकांत चाहते हैं कि ऐश्वर्या शादी को पहले की तरह कर लें। वो धनुष से लेकर इस बाबत बात भी की है।
47
Asianet News Tamil की मानें तो धनुष फिर से ऐश्वर्या के साथ जीवन गुजारना चाहते हैं। उन्होंने रजनीकांत को इस बारे में बता दिया है। धनुष अपनी गृहस्थी फिर से बचाना चाहते हैं इसको इस बात से भी समझ सकते हैं कि उन्होंने अपने फिल्म 'मारन' के पहले गाने में कुछ लाइनें चेंज कराई हैं। इस मूवी का पहला वीडियो गाना रिलीज किया गया है। जिसमें कुछ लाइन पहले नहीं थी बल्कि धनुष ने गीतकार विवेक से जुड़वाई हैं। इसमें उन्होंने जो लाइन जुड़वाई है वो हैं, 'मैं तुमसे प्यार करता हूं, चाहे तुम किसी भी चीज से नफरत क्यों न करो.'
57
मतलब धनुष ऐश्वर्या को आज भी चाहते हैं। अब रजनीकांत के सामने अपनी बेटी ऐश्वर्या को मनाने की चुनौती है। धनुष की बात से सुपरस्टार ने राहत की सांस ली है और अपनी बेटी के गुस्से को शांत करके उसकी गृहस्थी फिर से बसाने की तैयारी में लगने वाले हैं।
67
बता दें कि इससे पहले धनुष के पिता कस्तूरी राजा ने उनके सेपरेशन को सिर्फ पारिवारिक झगड़ा बताया था। इसके साथ ही कस्तूरी राज ने कहा था कि कपल ने अभी तक तलाक के लिए अर्जी नहीं दी है। धनुष के पिता कस्तूरी राजा ने कहा था कि ये तलाक नहीं बल्कि सेपरेशन (अलग होना) है। अक्सर फैमिली व कपल के बीच में मनमुटाव और झगड़े होते रहते हैं। इसी वजह से ये दोनों भी अलग हुए हैं।
77
ऐश्वर्या और धनुष ने साल 2004 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं यात्रा और लिंगा। 17 जनवरी को धनुष (Dhanush) ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था- 18 साल दोस्त, माता-पिता व कपल के रूप में हमारा साथ रहा है। आपसी समझदारी का ये सफर आगे भी ऐसे ही चलता रहेगा लेकिन आज हम ऐसे मोड़ पर खड़े हैं, जहां से हमारे रास्ते जुदा हो रहे हैं। ऐश्वर्या और मैंने अलग होने का फैसला लिया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।