रियल लाइफ में 6 भाई बहन हैं रामायण के जामवंत, लॉकडाउन में फंसे यूपी के इस गांव में

मुंबई। कोरोना वायरस की दहशत के बीच सरकार ने पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन किया है। इसके चलते आम आदमी से लेकर बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स तक सभी अपने-अपने घरों में कैद हैं। इसी बीच दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण का दोबारा प्रसारण शुरू किया गया है। बता दें कि इस लॉकडाउन के दौरान रामायण में जामवंत का किरदार निभाने वाले राजशेखर उपाध्याय भी यूपी में भदोही जिले के गांव हरिहरपुर में फंसे हुए हैं।

Asianet News Hindi | Published : Apr 11, 2020 8:15 AM IST / Updated: Apr 11 2020, 01:47 PM IST

19
रियल लाइफ में 6 भाई बहन हैं रामायण के जामवंत, लॉकडाउन में फंसे यूपी के इस गांव में
राजशेखर के मुताबिक, मार्च के पहले सप्ताह से कोरोना वायरस को लेकर खबरें आने लगी थीं। इसका असर शूटिंग पर भी पड़ने लगा था। मार्च में ही वो कुछ दिनों के लिए अपने गांव आए हुए थे। इसी दौरान 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा हो गई और वो यहीं फंस गए।
29
राजशेखर मुंबई के नालासोपारा में रहते हैं। वो कुछ दिनों के लिए गांव आए थे, लेकिन लॉकडाउन की वजह से अब कहीं जा नहीं सकते। जैसे ही लॉकडाउन खत्म होगा, वैसे ही अपनी कर्मभूमि की ओर लौटेंगे।
39
राजशेखर जब पहली बार मुंबई पहुंचे तो वहां उन्होंने अपनी सिक्योरिटी एजेंसी शुरू की थी। इसी दौरान उन्हें एक फिल्म 'ठाकुर शेर सिंह' में काम करने का मौका मिला। हालांकि वो फिल्म बाद में पोस्टपोन हो गई।
49
राजशेखर कॉलेज के दिनों से ही रंगमंच से जुड़े थे। जब वह बनारस में पढ़ाई करते थे तो रामनगर की मशहूर रामलीला में हिस्सा भी लिया करते थे। राजशेखर स्कूल के दिनों से ही नाटकों में काम करने लगे थे और पहली बार उन्होंने किसी नाटक में जादूगर का रोल निभाया था।
59
राजशेखर के मुताबिक, रामानंद सागर जी का पहला सीरियल था विक्रम और बेताल। उसी दौरान मैंने एक ड्रामा बनाया था, जिसे देखकर आनंद सागर ने मुझे बुलाया और विक्रम बेताल में साइन कर लिया।
69
इसके बाद रामायण शुरू होना था, जिसमें विक्रम बेताल के कई कलाकारों का सिलेक्शन हुआ। मुझे पहले विभीषण का रोल दिया गया था, लेकिन बाद में मेरे लिए जामवंत का रोल फाइनल हुआ।
79
इसके बाद रामायण शुरू होना था, जिसमें विक्रम बेताल के कई कलाकारों का सिलेक्शन हुआ। मुझे पहले विभीषण का रोल दिया गया था, लेकिन बाद में मेरे लिए जामवंत का रोल फाइनल हुआ।
89
राजशेखर उपाध्याया यानी जामवंत तीन भाई और तीन बहन हैं। सबसे बड़े लक्ष्मीकांत, दूसरे राजशेखर और तीसरे कमलाकांत उपाध्याय हैं। पिता जमींदार थे और आज भी गांव में काफी खेती-बाड़ी है।
99
राजशेखर ने रामायण में जामवंत के साथ ही श्रीधर का किरदार भी निभाया था। श्रीधर वही हैं, जिन्होंने मुनि वशिष्ठ को राज्याभिषेक के लिए निमंत्रण दिया था और राम के राज्याभिषेक के समय सारी औपचारिकताएं भी पूरी की थीं।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos