श्रद्धा कपूर के साथ हुई एक बातचीत में राकेश झुनझुनवाला ने बताया था कि वे सिर्फ तीन चीजों से डरते थे। उन्होंने कहा था, "भगवान से, क्योंकि वे सर्वशक्तिमान हैं। हमें उनके सामने झुकना चाहिए। वह कृष्ण, शिव, अल्लाह, क्राइस्ट, महावीर हो सकते हैं। लेकिन वे मजबूत शक्ति हैं। अन्य चीजें, जिनसे मैं डरता हूं, वे समय और मेरे सपने हैं। इंसान क्या कर रहा है? इस बारे में सावधान रहना चाहिए। मान लीजिए कोई लड़ रहा है। अगर कोई चाकू लेकर उससे सटा देता है तो उसे पता होना चाहिए कि उस्की हत्या हो सकती है।"