रामायण का रावण राम का जप करके बिता रहा जीवन, जानें राम सीता समेत बाकी के किरदार क्या कर रहे हैं?

Published : Mar 27, 2020, 12:23 PM IST

मुंबई. टीवी सीरियल 'रामायण' एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। इस बात की जानकारी कंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीटकर जानकारी दी कि शनिवार से रात और सुबह टेलिकास्ट किया जाएगा। लोगों ने भी सोशल मीडिया पर इसे फिर से प्रसारित करने की मांग की थी। ऐसे में रामायण के किरदारों के बारे में बता रहे हैं कि वो रामायण के खत्म होने के बाद क्या कर रहे हैं।  

PREV
17
रामायण का रावण राम का जप करके बिता रहा जीवन, जानें राम सीता समेत बाकी के किरदार क्या कर रहे हैं?
रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1977 में फिल्म पहेली से की थी। उन्होंने 'सावन को आने दो', 'सांच को आंच नहीं', और 'इतनी सी बात', 'हिम्मतवाला', 'दिलवाला', 'हथकड़ी' और 'लव कुश' जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। अरुण को असली पहचान रामानंद सागर के रामायण से मिली। रामायण के खत्म होने के बाद अब वो मुंबई में प्रोडक्शन कंपनी चलाते हैं, जो कि दूरदर्शन के लिए सीरीयल बनाती है।
27
रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिकलिया को आज भी सीता के रूप में ही याद किया जाता है। वैसे तो टीवी पर कई हिरोइनों ने सीता का किरदार निभाया, लेकिन दीपिका जैसा जादू किसी का नहीं चला। रामायण के खत्म हो ने के बाद उन्होंने बीजेपी की टिकट पर वडोदरा सीट से चुनाव भी लड़ा और उन्हें जीत हासिल हुई थी। इसके बाद उन्होंने कॉस्मेटिक कंपनी के मालिक हमेंत टोपीवाला से शादी कर ली। अब वो एक्टिंग की दुनिया से दूर परिवार संभाल रही हैं।
37
रामायण का एक बहुचर्चित किरदार रावण का भी था। रावण का रोल अरविंद त्रिवेदी ने प्ले किया था। रामायण के खत्म होने के बाद अरविंद ने 1991 में बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। वे बीजेपी के राज्यसभा सांसद बने। वो आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी के काफी करीबी माने जाते थे। अरविंद ने भले ही रावण का किरदार निभाया हो, लेकिन निजी जिंदगी में वो राम के बड़े भक्त हैं। आज एक्टिंग और राजनीति से दूर अरविंद पूजापाठ में अपनी जिंदगी बिताते हैं।
47
एक्ट्रेस जयश्री गड़कर ने रामायण में रानी कौशल्या का किरदार निभाया था। हालांकि, जयश्री अब इस दुनिया में नहीं रहीं।
57
रामायण में मंदोदरी का किरदार निभाने वाली प्रभा मिश्रा को इस सीरियल से खासी पहचान मिली। मंदोदरी की भूमिका ने उनके जीवन को अध्यात्म का रास्ता दिखाया। राजयोग के जरिए वे ग्लैमरस लाइफ से दूर होकर पूरी तरह आध्यात्मिक बन गईं।
67
सुनील लहरी ने रामानंद सागर की रामायण में राम के छोटे भाई लक्ष्मण का रोल किया था।
77
90 के दशक में अपनी शानदार अदाकारी के जरिए सभी के दिलों में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस पद्मा खन्ना को रामानंद सागर के सीरियल ‘रामायण’ में कैकई के यादगार रोल के लिए जाना जाता है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories