इश्क फरमाने में कभी पीछे नहीं रहा नीतू सिंह का बेटा, एक गर्लफ्रेंड ने तो गंदी हरकत करते पकड़ा था रंगे हाथ

मुंबई. बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल रणबीर कपूर (ranbir kapoor) और आलिया भट्ट (alia bhatt) न्यू ईयर मनाने रणथंभौर पहुंचे है। उनके साथ नीतू सिंह, रिद्धिमी कपूर के अलावा शायद भट्ट फैमिली भी है। सुनने में आ रहा है कि यहां रणबीर-आलिया एक-दूसरे के सगाई करने वाले है। हालांकि, अभी तक ऐसी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई। बता दें कि रणबीर-आलिया 2017 से रिलेशनशिप में है। हालांकि, दोनों ने अभी तक इस बात पर मोहर नहीं लगाई है लेकिन दोनों को एक-दूसरे के फैमिली फंक्शन में देखकर यहीं कयास लगाए जा रहे हैं दोनों जल्दी ही शादी करेंगे। वैसे, आपको बता दें कि रणबीर, आलिया के साथ ही बल्कि कई और एक्ट्रेसेस के साथ भी इश्क फरमा चुके हैं। आइए, आपको बताते हैं आलिया के अलावा रणबीर किन-किन के साथ रिलेशनशिप में रहे...
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 30, 2020 1:20 PM IST / Updated: Jan 03 2021, 10:23 AM IST

19
इश्क फरमाने में कभी पीछे नहीं रहा नीतू सिंह का बेटा, एक गर्लफ्रेंड ने तो गंदी हरकत करते पकड़ा था रंगे हाथ

रणबीर, कैटरीना कैफ, अवंतिका मलिक, सोनम कपूर, नरगिस फखरी के साथ रिलेशनशिप में रहे। दीपिका पादुकोण के साथ भी उनका अफेयर काफी लंबा चला लेकिन रिलेशनशिप में रहने के बावजूद भी रणबीर दीपिका को धोखा देते रहे। दीपिका ने उन्हें दूसरी लड़कियों के साथ रंगे हाथों पकड़ा था। 

29

फिल्म सावरियां से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले सोनम कपूर और रणबीर के अफेयर की खबरे भी खूब चर्चा में रही थी। कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। लेकिन फिर दोनों अलग हो गए। सोनम ने तो करन जौहर के चैट शो में यहां तक कह डासा था कि वे रणबीर को कंडोम गिफ्ट में देना चाहती है।

39

आपको बता दें कि रणबीर और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के अफेयर की खबरें भी खूब आई थी। दोनों की एक फोटो ने काफी सुर्खियां बटोरी, जिसमें दोनों को एक साथ न्यूयॉर्क में देखे गए थे। फोटो में दोनों सिगरेट पीते नजर आए थे।  

49

फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी में रणबीर को कैटरीना कैफ से प्यार हो गया था। रणबीर-कैट इस बीच एक-दूसरे के कितने करीब आ गए इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब दोनों की बीच पर एक साथ फोटोज सामने आई थी। इतना ही नहीं दोनों लिव-इन भी रहने लगे थे। लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा नहीं चला और टूट गया।

59

रणबीर और दीपिका का अफेयर लंबे वक्त तक रहा। दोनों फिल्म बचना ए हसीनों से ही करीब आ गए थे। रणबीर अपने दिलफेक आदत को छोड़ नहीं पा रहे थे पर दीपिका, रणबीर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर बहुत सीरियस थी, लेकिन वो इसे बचा नहीं पाई। दोनों की रिलेशनशिप को देखकर यह लगा था कि कपल शादी करेगा लेकिन ब्रेकअप हो गया।

69

बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि आमिर खान के भांजे इमरान खान की पत्नी अवंतिका मलिक भी रणबीर को डेट कर चुकी हैं। वे रणबीर का पहला प्यार थी क्योंकि दोनों उस वक्त हाईस्कूल में थे। 

79

फिल्म रॉकस्टार में काम करने के दौरान रणबीर का नाम नरगिस फखरी से जुड़ा। साथ काम करने के दौरान दोनों की रिलेशनशिप की खबरों को भी खूब हवा मिली। हालांकि, यह रिश्ता भी ज्यादा नहीं चला।
 

89

रणबीर संग नंदिता महतानी के अफेयर के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं क्योंकि दोनों में से किसी ने भी इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था। नंदिता ना सिर्फ एक जानी-मानी डिजाइनर हैं बल्कि वो रणबीर की कजिन करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर की पहली पत्नी भी हैं। रणबीर के घरवालों ने दोनों के बीच उम्र के बड़े फासले के चलते इस रिश्ते को मंजूर नहीं किया था और फिर दोनों अगल हो गए। 

99

इन दिनों रणबीर, आलिया को डेट कर रहे हैं। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म ब्रह्मास्त्र के साथ हुई। सूत्रों की मानें तो दोनों नए साल में शादी कर सकते हैं। आपको बता दें रणबीर की यह पहली रिलेशनशिप है जिसे उन्होंने इशारों-इशारों में स्वीकारा है। आलिया को अक्सर रणबीर की फैमिली के साथ चिल करते देखा जाता है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos