Published : Apr 15, 2022, 08:40 AM ISTUpdated : Apr 15, 2022, 08:44 AM IST
मुंबई. आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) सात फेरे लेकर एक-दूसरे के हो गए हैं। कपल ने अपनी शादी को काफी सस्पेंस बनाकर रखा था, लेकिन अब दोनों पति-पत्नी बन चुके है। उनकी शादी से जुड़ी ढेर सारी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल है। कपल की वेडिंग पर फैन्स के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी कमेंट्स करते हुए बधाई दे रहे है। लेकिन इनमें से कुछ ऐसी भी है, जिसमें आलिया सबसे ज्यादा क्रेजी नजर आ रही है। दरअसल, शादी के जब कपल मीडिया के सामने पोज देने बाहर आया तो रणबीर ने सबके सामने आलिया को गोद में उठा लिया। हालांकि, आलिया को रणबीर से ऐसी उम्मीद नहीं थी। नीचे देखें आलिया भट्ट- रणबीर कपूर की शादी से जुड़ी कुछ जबरदस्त फोटोज...
फेरे लेने के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मीडिया को पोज देने सामने आए। इस दौरान रणबीर ने अपनी दुल्हनिया को अचानक गोद में उठा लिया, ये देख आलिया की चीथ निकल गई।
27
रणबीर कपूर ने जैसे ही नई नवेली दुल्हन आलिया भट्ट को गोद में उठाया वे खिलखिलकार हंस पड़ी। सामने आई फोटो में देखी जा सकती है उनके चेहरे पर खिली मुस्कराहट।
37
जैसे ही रणबीर कपूर ने आलिया को गोद में उठाया तो पहले तो वे संभल नहीं पाई लेकिन फिर खुद ही दूल्हे के गले में अपनी बाहे डाल दी।
47
आलिया भट्ट अब कपूर खानदान की बहू बन गई है। बॉलीवुड सेलेब्स के साथ कपूर फैमिली ने भी आलिया का दिल से स्वागत किया।
57
आपको बता दें कि शादी के बाद आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम की डीपी चेंज कर दी है। यहां पर उन्होंने पति रणबीर कपूर के साथ वाली फोटो लगा दी है।
67
आलिया भट्ट ने अपनी शादी में ट्रेडिशनल कलर को छोड़कर ऑफ व्हाइट और गोल्डन कॉम्बिनेशन की साड़ी पहनी। इसमें भी वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।
77
आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहली बार फिल्म ब्रह्मास्त्र में स्क्रीन शेयर करने जा रहे है। अयान मुखर्जी की ये फिल्म इसी साल सितंबर में रिलीज होगी।