मुंबई. रणबीर कपूर आलिया भट्ट (Ranbir kapoor-Alia bhatt) सात फेरे लेने के लिए तैयार हैं। बॉलीवुड के ये क्यूट कपल हमेशा के लिए एक होने जा रहे हैं। बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो आलिया से मोहब्बत करने से पहले कई हसीनाओं के दिल तोड़ चुके हैं। दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ वाली मोहब्बत तो हर कोई जानता है, लेकिन कुछ ऐसे नाम हैं जिनके साथ 'रॉकस्टार' स्टार के एक्टर का नाम जुड़ा। लेकिन रणबीर के साथ उनकी मोहब्बत परवान नहीं चढ़ा। आइए नीचे देखते हैं रणबीर किसके-किसके साथ डेट कर चुके हैं...
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की मोहब्बत के बारे में हर किसी को पता है। अदाकारा रणबीर को इस हद तक चाहती थी कि उनके नाम का टैटू भी बनवा लिया था। लेकिन नीतू कपूर के बेटे दिलफेंक किस्म के थे। उनका दिल किसी और के लिए धड़कने लगा। रणबीर कपूर से मिल रहे धोखे का पता चलने के बाद दीपिका ने उनसे ब्रेकअप कर लिया था।
211
रणबीर का नाम कैटरीना कैफ से भी जुड़ा। 2009 में हिट रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' में दोनों एक साथ नजर आए थे। इसके बाद दोनों करीब आ गए और डेट करने लगे। लेकिन यहां भी रणबीर नहीं टिक पाए। दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया।
311
कैटरीना के साथ ब्रेकअप होने के बाद रणबीर एक्ट्रेस अमीषा पटेल के साथ स्पॉट किए गए। जिसकी वजह से कयास लगाए गए कि दोनों डेट कर रहे हैं। इसे बल तब और मिल गया जब रणधीर कपूर की बर्थ डे पार्टी में अमीषा पटेल पहुंची। जबकि वो कपूर परिवार की करीबी नहीं थी।
411
रणबीर कपूर जब बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किए थे उससे पहले उनका नाम अवंतिका मलिक के साथ जुड़ा था। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला। दोनों के बीच जल्द ब्रेकअप हो गया ।
511
पाकिस्तानी एक्ट्रेस जिन्होंने ने बॉलीवुड में काम किया उनका नाम भी रणबीर के साथ जुड़ा। जी हां बात माहिरा खान की हो रही है। दोनों की न्यूयॉर्क में एक साथ वक्त बीताने की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं।
611
'अंजना-अंजनी' के सेट पर रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा की मुलाकात हुई। दोनों करीब आ गए और डेट करने लगे। लेकिन इनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला। 'बर्फी'मूवी में दोनों ने शानदार काम किया था।
711
'रॉकस्टार' की को-स्टार नरगिस फाखरी के साथ रणबीर का रिश्ता रहा। मूवी में जितनी बेहतरीन दोनों की केमिस्ट्री रही। रियल लाइफ में वो बरकार नहीं रह पाया। दोनों के बीच बहुत जल्द ही ब्रेकअप हो गया।
811
रणबीर कपूर का नाम श्रुति हासन के साथ भी जुड़ा। दोनों एक विज्ञापन में साथ नजर आए थे। भले ही अफेयर की खबरें सुर्खियों में रही हों, लेकिन श्रुति हासन ने इसे बकवास और फनी बताया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि हमारे बीच कुछ भी ऐसा नहीं है।
911
सोनम कपूर और रणबीर कपूर सांवरिया फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। दोनों के बीच कनेक्शन बना था। लेकिन ज्यादा दिनों तक ये भी काम नहीं कर पाया। हालांकि दोनों कभी भी इस रिश्ते को नहीं कबूला।
1011
रणबीर का नाम मॉडल एंजेला जॉनसन से भी जुड़ा। किंगफिशर की कैलेंडर गर्ल से फोटोशूट के दौरान वो मिले थे। 2011 में दोनों के बीच अफेयर की अफवाहें उड़ी थी।
1111
फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी जो उनसे 10 साल बड़ी हैं उनके साथ भी डेट कर चुके हैं। हालांकि इन्हें कभी एक साथ नहीं देखा गया। लेकिन इनके अफेयर की खबरें काफी वक्त तक सुर्खियों में रही थी।