पत्नी का बर्थडे मनाने नर्स और छड़ी के सहारे बेटी करीना कपूर के घर पहुंचे पापा रणधीर तो लोगों ने मारे ताने

Published : Apr 21, 2021, 11:04 AM IST

मुंबई. करीना कपूर (Kareena Kapoor) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) की मम्मी बबिता (Babita Kapoor) 20 अप्रैल को 74 साल की हुई। इस मौके पर उनकी बेटियों करीना और करिश्मा ने सोशल मीडिया पर फोटोज पोस्ट करते हुए अपनी मां को बर्थडे की बधाई दी। मां के बर्थडे के मौके पर करीना ने अपने घर पर एक छोटी सी पार्टी ऑर्गेनाइज की। इस मौके पर बबिता के पति रणधीर कपूर, बेटी करिश्मा कपूर, नाती कियान कपूर सेलिब्रेशन में पहुंचे। सोहा अली खान भी बबीता कपूर के बर्थडे के मौके पर भाई सैफ अली खान के घर पहुंचीं। उनके साथ उनकी बेटी इनाया और पति कुनाल खेमू भी थे। सभी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

PREV
18
पत्नी का बर्थडे मनाने नर्स और छड़ी के सहारे बेटी करीना कपूर के घर पहुंचे पापा रणधीर तो लोगों ने मारे ताने

पत्नी से 33 साल से अलग रहे रणधीर कपूर, बबिता के बर्थडे सेलिब्रेशन में नर्स, छड़ी और केयरटेकर के सहारे पहुंचे। वे इस दौरान ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। उनके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिन्हें देखकर लोग उन्हें ताना मार रहे है। 

28

कोरोना के बीच करीना के घर पार्टी का आयोजन होता देख एक्ट्रेस ट्रोल्स के निशाने पर भी आ गई हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - मुंबई में कर्फ्यू चल रहा है और ये पार्टी करने में व्यस्त हैं। वहीं एक अन्य ने लिखा- अभी भी पार्टी चल रही है। 

38

रणधीर कपूर को ऐसी हालत में देख एक ने बोला- मुंबई में कर्फ्यू है और रणधीर जी भी ठीक नहीं दिख रहे। उन्हें घर पर रहना चाहिए था। एक अन्य ने कमेंट किया- चल भी नहीं पा रहे हैं आना इतना जरूरी था। 

48

केयरटेकर के सहारे पत्नी का जन्मदिन मनाने पहुंचे रणधीर कपूर। सेफ्टी के लिए उन्होंने चेहरे पर मास्क लगा रखा था।

58

बर्थडे में सोहा अली खान की बेटी इनाया भी शामिल हुई। 

68

नानी बबिता को बर्थडे विश करने करिश्मा कपूर का बेटा कियान खुद का बनाया ग्रीटिंग कार्ड लेकर पहुंचा।

78

सोहा अली खान की बेटी भी खुद का बनाया ग्रीटिंग लेकर सेलिब्रेशन में पहुंची।

88

करिश्मा कपूर बेटे कियान के साथ करीना के घर के बाहर नजर आई।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories