Rashmi Desai Birthday: रश्मि देसाई का दिल एक बार नहीं दो बार टूटा, रिश्तों से अब लगता है डर

Published : Feb 13, 2022, 06:10 AM IST

मुंबई. टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashmi Desai) आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही है। हाल ही में बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में नजर आईं रश्मि देसाई अपने बोल्ड और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अदाकारा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में सीरियल 'रावण' से किया था। इसके बाद वो कई शो में नजर आईं। भोजपुरी,गुजराती और मराठी सिनेमा में भी वो अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी हैं। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं  उनके जीवन से जुड़े कुछ  दिलचस्प बातों के बारे में...

PREV
17
Rashmi Desai Birthday: रश्मि देसाई का दिल एक बार नहीं दो बार टूटा, रिश्तों से अब लगता है डर

रश्मि देसाई का जन्म 13 फरवरी को 1986 में असम में हुआ था। इनके माता-पिता के बीच में तलाक होने की वजह से 16-17 साल की उम्र से काम करना शुरू कर दी थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत असमिया मूवी से की। लेकिन उन्हें उस दौरान उतनी पहचान नहीं मिली। लेकिन अदाकारा ने हार नहीं मानी और आगे बढ़ने की ठानी। 2006 में उन्होंने रावण सीरियल से टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू की। लेकिन असली पहचान 'उतरन' सीरियल से मिली।

27

इसके बाद एक्ट्रेस 'दिल से दिल तक', 'इश्क का रंग सफेद', 'अधूरी कहानी हमारी', 'नच बलिए 7' और 'खतरों के खिलाड़ी 6' जैसे शोज में नजर आईं।

37

रश्मि देसाई की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने नंदीश संधू से शादी की थी। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला। शादी के 4साल बाद ही दोनों की राहें अलग हो गई।अदाकारा अपने इस शादी को लेकर बात करना पसंद नहीं करती हैं। 

47

इसके बाद रश्मि की जिंदगी में अरहान खान आए। दोनों के बीच नजदिकियां बढ़ी। लेकिन बिग बॉस 13 में अदाकारा को अरहान के बारे में कुछ बातें सलमान खान से पता चली। जिसके बाद उन्होंने खुद को समेटते हुए अरहान से रिश्ता तोड़ लिया।

57

बिग बॉस 15 में रश्मि देसाई का नाम उमर रियाज से जुड़ा। शो के दौरान अदाकारा ने भी माना था कि वो उमर को पसंद करती है। लेकिन बिग बॉस के फिनाले में सलमान खान के पूछने पर उन्होंने मना कर दिया। रश्मि देसाई ने कहा कि उमर मेरा अच्छा दोस्त है और इससे ज्यादा कुछ नहीं है। अदाकारा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें रिश्तों से डर लगता है।

67

रश्मि देसाई को खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। दरअसल, उन्हें साइरॉसिस नाम की बीमारी है। जिसकी वजह से उन्हें खुद का वजन संभालने के लिए चुनौती का सामना करना पड़ता है। जब एक्ट्रेस थोड़ी सी लापरवाही करती हैं उनका वजह बढ़ जाता है।
 

77

बिग बॉस से निकलने के बाद रश्मि देसाई को कई प्रोजेक्ट मिले हैं। उन्हें म्यूजिक वीडियो और ओटीटी से जुड़ी कई प्रोजेक्ट मिले हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने इसका जिक्र किया है। हालांकि उन्होंने किसी प्रोजेक्ट का नाम नहीं बतलाया।

और पढ़ें:

ALIA BHATT को व्हाइट साड़ी से हो गया है प्यार, GANGUBAI के प्रमोशन के दौरान हुस्न परी बनी आईं नजर

Lata Mangeshkar सिर्फ भारत की नहीं पाकिस्तान की भी उतनी ही थीं, सरहदों में नहीं कैद हुआ कभी संगीत

Tejasswi Prakash ने लिया सेक्सी Naagin अवतार, फोटोज देख करण कुंद्रा की बढ़ी धड़कन

 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories