जब 13 साल छोटे इस एक्टर पर मर मिटी थीं रेखा, अमिताभ समेत इनसे भी रहा अफेयर

Published : Oct 10, 2020, 10:20 AM IST

मुंबई. बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस कही जाने वाली रेखा आज अपना यानी कि 10 अक्टूबर को अपना 66वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 10 अक्टूबर, 1954 को चेन्नई में हुआ था। वर्तमान समय में वो किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अपनी फिल्मों और एक्टिंग के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं। एक बार तो वो 13 साल छोटे अक्षय कुमार पर भी मर मिटी थीं।   

PREV
17
जब 13 साल छोटे इस एक्टर पर मर मिटी थीं रेखा, अमिताभ समेत इनसे भी रहा अफेयर

ये बात उन दिनों की है जब अक्षय फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म में रवीना और अक्षय कुमार के अलावा रेखा भी लीड रोल में थीं। इस दौरान रवीना और अक्षय के रिलेशनशिप के चर्चे जोरों पर थे। इस फिल्म की शूटिंग में अक्षय ने रेखा के साथ जमकर इंटीमेट सीन किए थे। दोनों शूटिंग के दौरान बेहद करीब आ गए थे। 

27

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने के लिए रेखा अपने घर से खाना लाती थीं और अक्षय के साथ खाती थीं। वहीं, रेखा की ये हरकत रवीना को पसंद नहीं आई। जब पानी सिर से ऊपर चला गया तो उन्होंने रेखा को चेतावनी दे डाली। इसका जिक्र रवीना ने एक इंटरव्यू में भी किया था । उन्होंने कहा था, 'अक्षय कभी रेखा के पीछे नहीं पड़े और वो सिर्फ फिल्म की वजह से उन्हें बर्दाश्त कर रहे थे। वो उनके लिए खाने का डब्बा घर से लेकर आती थीं।'

37

Cine Blitz को दिए इंटरव्यू में रवीना ने कहा था, 'जब किसी एक्ट्रेस को पता है कि हम दोनों साथ में हैं तो वो अक्षय से इतनी नजदीकियां क्यों बढ़ा रही हैं। मैं उन्हें हद में रहने के लिए कह सकती हूं, लेकिन मेरे ख्याल से अक्षय जानते हैं कि उन्हें कैसे हैंडल करना है?'

47

आखिरकार रेखा और अक्षय इस फिल्म के बाद एक-दूसरे से दूर हो गए थे। अक्षय के अलावा रेखा का नाम अमिताभ बच्चन समेत कई एक्टर्स के साथ जुड़ा। रेखा के असली प्रेम विनोद मेहरा कहे गए। एक्ट्रेस ने इनसे शादी भी की लेकिन जब एक्टर की मां ने शर्त रखी की प्यार चाहिए या मां तो उन्होंने मां का साथ चुनना ज्यादा बेहतर समझा। 

57

1990 में उन्होंने दिल्ली के रहने वाले मुकेश अग्रवाल नाम के बिजनेस मैन से शादी की। दोनों इस शादी से खुश नहीं रह सके और कुछ महीनों के भीतर ही मुकेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


 

67

जब-जब बॉलीवुड के गुपचुप प्रेम संबंधों की कहानी आती है तब-तब रेखा का नाम आता है। रेखा और अमिताभ का रिश्ता आज भी सामान्य नहीं हो सका है। कहा जाता है कि रेखा और अमिताभ आज भी दिल ही दिल में एक-दूजे से प्यार करते हैं।

77

रेखा ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत 'सावन भादो' से की थी। इसी फिल्म के सेट पर रेखा का नाम नवीन निश्चल के साथ जुड़ा। हालांकि यह अफेयर लंबे समय तक नहीं रहा। इसके अलावा रेखा का नाम विश्वजीत, साजिद खान और शत्रुघ्न सिन्हा के साथ भी जुड़ा। लेकिन इन अफेयरों के बारे में कभी भी गंभीरता से कोई बात नहीं की गई। ना ही ये अफेयर लंबे समय तक स्कूप बने रह सके।
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories