वक्त के साथ इतनी बदल गई हैं महाभारत की गांधारी, 54 साल की उम्र में भी नहीं की शादी

मुंबई. बी आर चोपड़ा के 'महाभारत' के सभी कैरेक्टर्स ने ऑडियंश के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी। इस शो में दुर्योधन की मां गांधारी का रोल प्ले करने वाली रेणुका इसरानी अपने किरदार से घर-घर में फेमस हुई थीं। दुर्योधन का रोल प्ले करने वाली पुनीत इस्सर रेणुका से उम्र में सात साल बडे़ थे। रेणुका को लोग आज भी उनके रोल से ही जानते हैं। इन दिनों कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन है तो महाभारत और रामायण का टेलीकास्ट फिर से किया जा रहा है। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 17, 2020 7:05 AM IST

18
वक्त के साथ इतनी बदल गई हैं महाभारत की गांधारी, 54 साल की उम्र में भी नहीं की शादी

रेणुका इसरानी 54 साल की हो चुकी हैं, लेकिन वो आज भी कुंवारी हैं। रेणुका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने 22 साल में 'महाभारत' में गांधारी का रोल किया था। यह उनका दूसरा टीवी शो था। एक्ट्रेस का पहला शो 'हम लोग' था, जिसमें उन्होंने उषा रानी का रोल प्ले किया था। 

28

रेणुका कहती हैं कि वो इस बात से इनकार नहीं कर सकतीं कि गांधारी उनके लिए बहुत बड़ा अचीवमेंट था। उस वक्त उनका लक्ष्य खुद को एक्टिंग फील्ड में साबित करना था और 'महाभारत' ने उन्हें अपने इस लक्ष्य को पाने में मदद की। आज भी उन्हें 'महाभारत' से जुड़ी हर याद ताजा है।

38

रेणुका ने बताया था कि जब वो 15 साल की थीं, तभी एक एस्ट्रोलॉजर ने भविष्यवाणी कर दी थी कि वो क्रिएटिव फील्ड में बड़ा नाम कमाएंगी। उस वक्त वो डॉक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन कभी-कभी किस्मत में कुछ और ही लिखा होता है। 

48

उन्होंने दिल्ली में एनएसडी (नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा) ज्वॉइन किया। इसी दौरान उन्हें 'हम लोग' मिला। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वो खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि लोग आज भी उन्हें गांधारी के रोल से जानते हैं। इंडस्ट्री की यह जर्नी उनके लिए बहुत अच्छी रही।

58

रेणुका जयपुर के महारानी कॉलेज में ऑल राउंडर गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं। जब वो दिल्ली में थिएटर करती थीं, तब भी उन्हें कई अवॉर्ड्स मिले। कम ही लोग जानते होंगे कि बी आर चोपड़ा के 'महाभारत' से पहले भी वो द्रौपदी का रोल कर चुकी थीं। एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने मणिपुरी स्टाइल में 'अंधायुग' नाम का प्ले किया था, जिसमें उनका किरदार गांधारी का था। 

68

इसी वजह है कि वो इस किरदार के बारे में गहराई से जानती थीं। रेणुको को लगता है कि गांधारी 'महाभारत' का सबसे चैलेंजिंग कैरेक्टर था और उन्हें इस बात की खुशी है कि एक्ट्रेस को 22 साल की उम्र में यह रोल करने का मौका मिला था।

78

रेणुका को आखिरी बार 'बड़े अच्छे लगते हैं' में देखा गया था। फिलहाल अब वो टीवी से ब्रेक पर हैं और नए प्रोजेक्ट्स नहीं ले रही हैं। इसका कारण भी बहुत इमोशनल है। रेणुका ने उस इंटरव्यू में बताया था कि उनके पापा 83 साल के थे। वे बात नहीं कर सकते थे। वो उनके साइन और जरूरतों को समझती थीं। 

88

वो हमेशा उनके आसपास रहती थीं। उनकी मां भी 80 साल की थीं। दोनों को केयर की जरूरत थी। उन्होंने उनकी जिम्मेदारी ले ली थी। एक्ट्रेस अपने परिवार के प्रति समर्पित हो चुकी थीं और वो अपने फैसले से खुश भी थीं। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos