ऋषि कपूर के निधन पर फोटो नहीं खींच रही थीं आलिया, 1500 किमी दूर बैठी बेटी को कराए पिता के अंतिम दर्शन

Published : May 01, 2020, 09:54 AM ISTUpdated : May 01, 2020, 01:39 PM IST

मुंबई. ऋषि कपूर का गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने 67 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। ऋषि का सभी को यूं हमेशा के लिए छोड़कर चले जाना फैंस समेत सभी को अखर गया। लता मंगेशकर ने उनके निधन पर कहा था कि इतनी उम्र में भी भला कोई जाता है क्या? फैंस समेत दुनिया भर के लोगों और तमाम सेलिब्रिटी को उनके जावने का गम है।   

PREV
18
ऋषि कपूर के निधन पर फोटो नहीं खींच रही थीं आलिया, 1500 किमी दूर बैठी बेटी को कराए पिता के अंतिम दर्शन

ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार गुरुवार को ही कर दिया गया था। उनके अंतिम दर्शन के लिए कपूर फैमिली के अलावा अभिषेक बच्चन, सैफ अली खान समेत 25 लोग आए थे और इन्हीं लोगों की मौजूदगी में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
 

28

लेकिन, इस दौरान सबसे दुख की बात तो ये है कि ऋषि कपूर को उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर अंतिम विदाई भी नहीं दे पाईं। उनके दर्शन के लिए खबर सुनते ही उन्हें दिल्ली से परमिशन मिल गई थी और वो बाय रोड मुंबई के लिए रवाना हो गई थीं, लेकिन वो वहां मौके से नहीं पहुंच पाईं।

38

ऐसे में सोशल मीडिया आलिया भट्ट की एक फोटो वायरल हई थी, जिसमें वो ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार के दौरान फोन चलाते दिख रही थीं, लेकिन इसकी सच्चाई अब निकलकर सामने आई है कि वो फोन से वीडियो और फोटो ही नहीं क्लिक कर रही थीं। 

48

बल्कि ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर को पापा के अंतिम दर्शन वीडियो कॉल के जरिए करवा रही थीं। सोशल मीडिया पर बिना हकीकत जानें लोग आलिया भट्ट को बुरा भला कह रहे हैं, लेकिन वो ये नेक काम कर रही थीं। एक बेबस बेटी को पिता के अंतिम दर्शन करवा रही थीं।

58

बता दें, पापा से ना मिल पाने की वजह से रिद्धिमा कपूर काफी मायूस थीं और उन्होंने सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर से नाम मिल पाने का शोक भी प्रकट किया था। उन्होंने इमोशनली लिखा, 'काश कि मैं अपने पापा के पास होती और उन्हें अंतिम विदाई दे सकतीं।'  

68

इसके साथ ही रिद्धिमा ने लिखा था, 'पापा वापस लौट आओ ना।' एक बेटी जब अपने पिता के अंतिम दर्शन ना कर पाए तो उसके लिए वो सबसे खराब वक्त होता है। वो अपने आपको बहुत कोसती है। जिंदगी भर के लिए रिद्धिमा के मन में भी ना मिल पाने का मलाल रह गया। 

78

ऐसे में रिद्धिमा का ये बोझ कम करने की कोशिश आलिया भट्ट ने की है। वीडियो कॉल के जरिए उनके पिता के अंतिम दर्शन करवाए। ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार रणबीर कपूर की मौजूगी में हुआ। 

88

फोटो सोर्स- गूगल।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories