ऋषि कपूर को लॉन्च करने नहीं बल्कि इसलिए राज कपूर ने बनाई 'Bobby', 1 वजह से नहीं लिया था कोई बड़ा स्टार

Published : Apr 30, 2021, 10:16 AM IST

मुंबई. गुजरे जमाने के जानेमाने स्टार रहे ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की आज यानी शुक्रवार को पहली डेथ एनिवर्सरी है। उनका निधन 30 अप्रैल 2020 को कैंसर की वजह से मुंबई में हुआ था। उन्होंने फिल्म 'मेरा नाम जोकर' (1970) में पहली बार उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था और इसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। 1973 में पहली बार फिल्म 'बॉबी' में बतौर लीड एक्टर नजर आए। ऋषि कपूर ने बहुत ही छोटी उम्र से एक्टिंग की शुरुआत कर दी थी। आम तौर पर लोग मानते हैं कि उनकी पहली फिल्म 'मेरा नाम जोकर' थी, लेकिन इससे पहले वह 'श्री 420' में एक छोटे बच्चे के रूप में नजर आ चुके थे। कहते हैं कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान नर्गिस को चॉकलेट देकर ऋषि कपूर को सीन करने के लिए मनाना पड़ता था।

PREV
19
ऋषि कपूर को लॉन्च करने नहीं बल्कि इसलिए राज कपूर ने बनाई 'Bobby', 1 वजह से नहीं लिया था कोई बड़ा स्टार

'मेरा नाम जोकर' में ऋषि कपूर ने राज कपूर के बचपन का किरदार निभाया था। इसमें वह एक किशोर के रूप में नजर आते हैं। इस फिल्म में सिमी ग्रेवाल के साथ उनके सीन काफी चर्चित हुए थे। इस फिल्म में अभिनय के बाद ऋषि कपूर की चर्चा शुरू हो गई थी।

29

ऐसा कहा जाता है कि राज कपूर ने बेटे ऋषि कपूर को लॉन्च करने के लिए 'बॉबी' बनाई थी, लेकिन ऋषि कपूर ने एक बार कहा था कि 'मेरा नाम जोकर' के फ्लॉप हो जाने के बाद राज कपूर की आर्थिक हालत अच्छी नहीं थी और वे किसी बड़े स्टार को फिल्म के लिए साइन कर सकते थे। आखिरकार, उन्होंने मुझे और डिंपल कपाड़िया को लिया और फिल्म हिट हो गई। 
 

39

कहा जाता है कि 'बॉबी' का वह सीन जिसमें ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया पहली बार मिलते हैं, वह नर्गिस और राज कपूर की पहली मुलाकात पर आधारित था।

49

'बॉबी' की शूटिंग के दौरान ऋषि कपूर डिंपल कपाड़िया को पसंद करने लगे थे। वे डिंपल को प्रपोज भी करना चाहते थे, लेकिन फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद राजेश खन्ना ने डिंपल से शादी कर ली, जो उन दिनों सुपरस्टार थे।

59

इसके बाद उनका अफेयर नीतू सिंह से चला और उन्होंने शादी कर ली। इनकी जोड़ी बॉलीवुड की सबसे सफल जोड़ियों में रही है। ऋषि कपूर रात के 8.30 के बाद नीतू सिंह को काम करने से मना करते थे। 'अमर अकबर एंथोनी' के सेट पर वे नीतू सिंह को बहुत परेशान करते थे। वे उनका मेकअप बिगाड़ देते थे। नीतू सिंह के साथ ऋषि कपूर की पहली फिल्म 'जहरीला इंसान' थी।

69

ऋषि कपूर की बतौर हीरो पहली फिल्म 'बॉबी' थी, जो सुपरहिट हुई। ऋषि कपूर को इस फिल्म के लिए फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला। ऋषि की ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं। इन्होंने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में भी एक छोटा किरदार निभाय था और शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर के निर्देशन में एक अंग्रेजी फिल्म 'डोंट स्टॉप ड्रीमिंग' में भी काम किया।

79

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1973 से 2000 के बीच ऋषि कपूर ने 92 रोमांटिक फिल्मों में बतौर लीड एक्टर एक्टर काम किया। इनमें से 41 मल्टीस्टारर थीं, जबकि 51 फिल्मों में वो सोलो हीरो के तौर पर नजर आए।

89

ऋषि कपूर ने पत्नी नीतू सिंह के साथ 15 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इनमें 'खेल खेल में' (1975), 'दूसरा आदमी' (1977), 'अमर अकबर एंथोनी' (1977), 'लव आज कल' (1989), 'दो दूनी चार' (2010) और 'बेशरम' (2013) जैसी फिल्में शामिल हैं।

 

 

99

ऋषि, राज कपूर और कृष्णा मल्होत्रा (कपूर) के पांच बच्चों में तीसरे नंबर के थे। भाई रणधीर और बहन ऋतु उनसे बड़े हैं, जबकि बहन रीमा और राजीव उनसे छोटे हैं। 1980 में ऋषि और नीतू की शादी हुई थी। उनके दो बच्चे (बेटी रिद्धिमा और बेटा रणबीर) हैं। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories