मुंबई। ऋषि कपूर (67) का गुरुवार सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में निधन हो गया। ऋषि कपूर लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और उन्हें चेस्ट इन्फेक्शन, सांस लेने में दिक्कत और बुखार के कारण बुधवार को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जनवरी, 2017 में ऋषि कपूर ने अपनी बायोग्राफी 'खुल्लम खुल्ला: ऋषि कपूर अनसेंसर्ड' को लॉन्च किया था। इस मौके पर उन्होंने अपनी जिंदगी के बारे में कई बातें खुलकर शेयर की थीं। ऋषि ने दिल्ली फिल्मी जिंदगी और किताब से जुड़े किस्से शेयर करते हुए बताया था कि रणबीर उनके जैसा पिता नहीं बनना चाहता।
बुक लॉन्च के मौके पर ऋषि कपूर ने खुलासा किया था कि रणबीर लाइफ में उनकी तरह पिता नहीं बनना चाहते हैं। इसकी वजह बताते हुए ऋषि ने कहा था- दरअसल, रणबीर जब छोटा था तो मैं अपने काम और फिल्मों में बिजी रहता था। यही वजह है कि वो बचपन से ही अपनी मां से ज्यादा क्लोज है।
210
ऋषि के मुताबिक, शायद उसे हमेशा ही अपने पिता की कमी महसूस हुई है। लेकिन मैं माफी चाहता हूं कि मैं ऐसा नहीं कर सका। रणबीर को लगता है कि जब उसके बच्चे होंगे तो वो उनके साथ वैसा बिहैव नहीं करेगा जैसा मैंने उसके साथ किया।
310
इस मौके पर ऋषि कपूर ने कहा था कि ये एक जेनरेशन गैप है। मैं बेटे का दोस्त बनके नहीं रह सकता। दरअसल मैंने जिंदगी को लेकर अपने और बेटे के बीच हमेशा एक अंतर रखने की कोशिश की, शायद यही बात उसे पसंद नहीं है।
410
510
ऋषि ने अपने पिता राज कपूर के अफेयर्स का भी खुलासा किया था। इसकी शुरुआत उन्होंने राज कपूर और नरगिस के रिश्ते से की है। ऋषि कपूर ने किताब में लिखा, "वो दोनों साथ थे, दोनों ऑनस्क्रीन पर आइकॉनिक कपल थे।
610
मेरे पिता राज कपूर 28 साल के थे, जब वो हिन्दी सिनेमा में शोमैन की इमेज बना चुके थे। साथ ही उसी टाइम पर वो प्यार में भी पड़ गए थे। लेकिन दुर्भाग्य से वो मेरी मां नहीं बल्कि उनकी को-एक्ट्रेस नरगिस थीं।
710
बुक लॉन्चिंग पर ऋषि कपूर ने कहा था- लोग कहते हैं कि मैं मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुआ। हां मैं मानता हूं, लेकिन इसमें मेरी गलती क्या है?
810
मुझे बॉबी फिल्म से काफी शोहरत और सक्सेस मिली लेकिन मैंने भी अलग-अलग तरह से स्ट्रगल को फेस किया है। अपने पिता राजकपूर को लेकर ऋषि ने कहा- मेरे लिए राज कपूर सिर्फ मेरे पिता नहीं, बल्कि गुरू हैं। मैं आज जो कुछ भी हूं उन्हीं की बदौलत हूं।
910
बता दें कि ऋषि कपूर इलाज के लिए 29 सितंबर, 2018 को अमेरिका के लिए रवाना हुए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा था, "सभी को हैलो, किसी चीज का इलाज कराने के लिए अमेरिका जा रहा हूं। मैं अपने चाहने वालों से ये गुजारिश करता हूं कि वो किसी तरह का बेमतलब कयास न लगाएं। मुझे फिल्मों में काम करते हुए 45 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। आप सभी के प्यार और दुआओं की बदौलत मैं जल्द ही लौटकर आऊंगा।"
1010
ऋषि कपूर 11 महीने तक न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज कराने के बाद सितंबर 2019 में मुंबई लौटे थे। इस दौरान उनकी पत्नी नीतू कपूर उनके साथ थी। ऋषि कपूर ने खुद 10 सितंबर 2019 को इस बात की जानकारी ट्वीट के जरिए दी थी कि वे 11 महीने और 11 दिन बाद घर वापस लौटे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।