तेज बारिश के बावजूद दादी की अस्थियों पर फूल चढ़ाने पहुंची अमिताभ की नातिन, मामा अभिषेक भी थे साथ

मुंबई. अमिताभ बच्चन की समधन ऋतु नंदा का 14 जनवरी को हो गया था। ऋतु लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थी और उनका इलाज भी चल रहा था। ऋतु का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया गया था। इस मौके पर कपूर खानदान के अलावा अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन विशेष रूप से मौजूद थे। दादी को खोने के गम में अमिताभ की नातिन नव्या नवेली नंदा और नाती अगस्त्य नंदा अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे। दोनों के साथ हम पल मामा अभिषेक साथ थे। गुरुवार को ऋतु नंदा की अस्थियां गंगा में विसर्जित की गई।

Asianet News Hindi | Published : Jan 17, 2020 12:01 PM IST / Updated: Jan 20 2020, 09:09 AM IST

17
तेज बारिश के बावजूद दादी की अस्थियों पर फूल चढ़ाने पहुंची अमिताभ की नातिन, मामा अभिषेक भी थे साथ
दादी की अस्थियों का विसर्जन करने नंदा परिवार गुरुवार को हरिद्वार पहुंचा था। तेज बारिश के बावजूद पोती नव्या नवेली नंदा दादी की अस्थियां पर फूल चढ़ाने पहुंची। इस मौके पर नव्या बेहद दुखी नजर आई। उन्हें पापा निखिल नंदा ने संभाला। नव्या के साथ छोटा भाई अगस्त्य और मामा अभिषेक बच्चन भी थे। नव्या हाथ में फूलों को थैली लिए दादी को श्रद्धांजलि देने पहुंची थी।
27
ऋतु दिवंगत शोमैन राजकपूर की बेटी और ऋषि कपूर-रणधीर कपूर की बहन थीं। ऋतु, अमिताभ बच्चन की समधन थीं। उनके बेटे निखिल की शादी बिग बी की बेटी श्वेता से हुई।
37
1948 में जन्मी ऋतु लाइफ इंश्योरेंस बिजनेस में एक्टिव थीं। उनकी शादी उद्योगपति राजन नंदा से हुई थी, जिनका निधन अगस्त 2018 में हो चुका है। निखिल नंदा के अलावा ऋतु और राजन की एक बेटी नताशा नंदा है। निखिल और श्वेता के दो बच्चे नव्या नंदा और अगस्त्य नंदा हैं।
47
ऋतु नंदा की अस्थियां विसर्जित करने हरिद्वार पहुंची नंदा फैमिली। अभिषेक बच्चन भी थे साथ।
57
दादी ऋतु नंदा की अस्थियां विसर्जित करने के पहले पूजा करती नंदा फैमिली।
67
जीजा निखिल नंदा के साथ हरिद्वार गए थे अभिषेक बच्चन।
77
जीजा निखिल नंदा और भांजे अगस्त्य के साथ अभिषेक बच्चन।
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos