छोटी बहन के चौथे में आंसू नहीं रोक पाए करीना कपूर के पापा, समधन जया बच्चन भी हुई इमोशनल

Published : Jan 20, 2020, 04:52 PM ISTUpdated : Jan 23, 2020, 11:31 AM IST

मुंबई. अमिताभ बच्चन की समधन ऋतु नंदा का 71 की उम्र में 14 जनवरी को निधन हो गया था। उनकी प्रेयर मीट का आयोजन दिल्ली 17 जनवरी को किया गया। इसमें कपूर और बच्चन फैमिली के सदस्यों सहित अन्य लोग शामिल हुए थे। छोटी बहन ऋतु नंदा के चौथे पर बड़ा भाई रणधीर कपूर अपने आंसू नहीं रोक पाया। वहीं, समधन जया बच्चन भी इस दौरान बेहद इमोशनल नजर आईं। जया भी अपने आंसू नहीं रोक पाई। ऋतु की बहू और अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन सास को याद कर फूट-फूटकर रोई। ऋतु की पोती नव्या नवेली नंदा और पोता अगस्त्य नंदा भी चौथे पर भावुक नजर आए। इस मौके पर ऋषि कपूर, नीतू कपूर, बबीता, अमिताभ बच्चन, रीमा जैन, आदर जैन, अरमान जैन, अभिषेक बच्चन विशेष रूप से मौजूद थे। 

PREV
19
छोटी बहन के चौथे में आंसू नहीं रोक पाए करीना कपूर के पापा, समधन जया बच्चन भी हुई इमोशनल
आपको बता दें कि ऋतु काफी समय से कैंसर से पीड़ित थी और उनका इलाज भी चल रहा था। 2013 में ऋतु को कैंसर होने का पता चला था। उनका यूएस में लंबे समय तक इलाज भी चला था। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी बुआ ऋतु नंदा के निधन की खबर दी थी। रिश्ते में करीना कपूर, करिश्मा कपूर और रणबीर कपूर की बुआ ऋतु नंदा का दिल्ली में अंतिम संस्कार किया गया था।
29
ऋतु नंदा का जन्म कपूर खानदान में हुआ था। वो राज कपूर की बेटी थीं और रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर और रीमा जैन की बहन थीं। उनका संबंध बच्चन परिवार से भी है। दअरसल, अमिताभ की बेटी श्वेता बच्चन उनकी बहू हैं। लेकिन इन सबसे अलग ऋतु नंदा की सशक्त पहचान भी रही है।
39
पर्सनल लाइफ की बात करें तो ऋतु नंदा का जन्म 30 अक्टूबर 1948 को हुआ था। ऋतु की शादी राजन नंदा संग हुई थी। 2018 में श्वेता बच्चन के ससुर यानी ऋतु नंदा के पति राजन नंदा का निधन हो गया था। ऋतु के दो बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी। बेटे का नाम निखिल नंदा और बेटी का नाम नताशा नंदा है।
49
समधन के चौथे में ऋतु नंदा को श्रद्धांजलि देते अमिताभ बच्चन।
59
समधन के चौथे आंसू नहीं रोक पाई जया बच्चन। साथ में अमिताभ बच्चन।
69
ऋतु की छोटी बहन रीमा जैन, नीतू कपूर, ऋषि कपूर, बबीता और रणधीर कपूर।
79
बहन को याद कर रो पड़े रणधीर कपूर। साथ में ऋषि कपूर और बबीता।
89
ऋतु नंदा को संगीतमय श्रद्धांजलि दी गई।
99
प्रेयर मीट में नीतू कपूर, ऋषि कपूर, बबीता, रणधीर कूपर, नीला देवी और अगस्त्य।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories