Published : Dec 22, 2021, 04:25 PM ISTUpdated : Dec 23, 2021, 07:40 AM IST
मुंबई. इस साल को खत्म होने में कुछ ही बाकी है। आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक नए साल को मनाने की तैयारी में जुटे हैं। वैसे, आपको बता दें कि साल 2021 कई मायनों में सुर्खियों में रहा। इस साल सेलेब्स से जुड़े कई विवाद और कॉन्ट्रोवर्सीज सुनने और देखने को मिली। वहीं, कोरोना की वजह से बंद पड़े सिनेमाघरों के कारण कई फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज करना पड़ा। हालांकि, थिएटर्स खुलने के बाद कुछ फिल्में रिलीज हुई। इस साल सलमान खान (Salman Khan), अजय देवगन (Ajay Devgn) से लेकर शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty), अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से लेकर कई सेलेब्स की फिल्मों रिलीज हुई, लेकिन इन सभी स्टार्स की फिल्मों को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया। नीचे पढ़े इस साल रिलीज हुई कौन-कौन सी फिल्में सुपरफ्लॉप साबित हुई...
सलमान खान की फिल्म राधे ने रिलीज होने से काफी शोर मचाया था। हालांकि, ओटीटी पर रिलीज हुई इस फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं किया। ट्रेड एनिलिस्ट में भी फिल्म को दमदार नहीं बताया था। वहीं, अजय देवगन की फिल्म भुज, शिल्पा शेट्टी की कमबैक फिल्म हंगामा 2 भी बुरी तरह से पिट गई।
211
अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फिल्म चेहरे सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। रूमी जाफरी की ये फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई। फिल्म की कहानी दर्शकों की बांधने में सफल नहीं रही। इसे 6.6 रेटिंग मिली। फिल्म का बजट 40 करोड़ रुपए था।
311
रानी मुखर्जी और सैफ अली खान की फिल्म बंटी और बबली 2 को भी ट्रेड एनालिस्ट से अच्छे रिव्यू नहीं मिले। फिल्म को 30 करोड़ के बजट में तैयार किया गया था। इसे 3.7 रेटिंग मिली थी।
411
कंगना रनोट की फिल्म थलाइवी भी सिनेमाघरों में ही रिलीज की गई थी। हालांकि, फिल्म को दर्शकों को सिरे से नकार दिया। 70 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को 6.1 रेटिंग मिली थी।
511
शिल्पा शेट्टी, आशुतोष राणा, परेश रावल और मीजान जाफरी की कॉमेडी फिल्म हंगामा 2 डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म से शिल्पा ने कमबैक किया था. हालांकि, नहीं चली और इसको आईएमडीबी पर 10 में से 3.1 रेटिंग मिली है।
611
अजय देवगन की फिल्म भुज जिसे करीब 60 करोड़ के बजट में तैयार किया गया था वो भी औंधे मुंह गिरी। फिल्म अजय के साथ संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में थे। इस फिल्म 4.8 रेटिंग मिली।
711
सलमान खान और दिशा पटानी की इस फिल्म राधे को प्रभु देवा ने डायरेक्ट किया था, लेकिन फिल्म कमजोर स्टोरीलाइन की वजह से बेअसर रही है। आईएमडीबी पर इसे 10 में से 1.9 की रेटिंग ही मिल सकी। फिल्म को करीब 150 करोड़ रुपए के बजट में तैयार किया था।
811
जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 2 को भी दर्शकों ने नकार दियाा। 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में जॉन के साथ दिव्या खोसला कुमार लीड रोल में थी। फिल्म को 10 से 6 रेटिंग मिली।
911
हार्दिक मेहता हॉरर कॉमेडी फिल्म में राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर और वरुण शर्मा लीड रोल में थे, लेकिन कमजोर कहानी की वजह से फिल्म फ्लॉप साबित हुई। आईएमडीबी पर 10 में से 4.3 रेटिंग ही मिली थी। फिल्म का बजट 35 करोड़ रुपए था।
1011
फिल्म सरदार का ग्रैंडसन को काशवी नायर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में नीना गुप्ता और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और इसे आईएमडीबी पर 10 में से 4.2 की रेटिंग मिली। इस फिल्म का बजट 15 करोड़ रुपए था।
1111
परिणीति चोपड़ा और अदिति राव हैदरी की फिल्म द गर्ल ऑन ट्रेन भी कुछ कमाल नहीं कर पाई। ये फिल्म सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म का रीमेक थी। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और इसे 4.4 की रेटिंग ही मिल सकी। इस फिल्म का बजट 20 करोड़ रुपए था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।