मुंबई. शाहरुख खान के साथ फिल्म 'चक दे इंडिया' काम कर चुकी एक्ट्रेस सागरिका घटगे 8 जनवरी को अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 8 जनवरी 1986 को कोल्हापुर में हुआ था। सागरिका ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान से शादी की है। शादी के बाद सागरिका ने फिल्मों से दूरी बना ली। सागरिका एक्ट्रेस से पहले एक हॉकी प्लेयर भी रही हैं। फिल्मों के साथ ही वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं।
सागरिका की शादी की यादें उनकी फिल्म 'चक दे इंडिया' के साथ जुड़ी हुई हैं। दरअसल, जहीर खान के परिवार वाले पहले इनकी शादी के लिए राजी नहीं हो रहे थे। जब जहीर ने एक्ट्रेस की फिल्म के बारे में बताया तो उन्होंने पहले वो फिल्म देखी उसके बाद ही इस शादी के लिए माने।
27
सागरिका शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। एक्ट्रेस के पिता विजयसिन घटगे हिंदी फिल्मों के पॉपुलर सेलेब्रिटी हैं। साथ ही सागरिका की दादी सीता राजे घटगे इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होल्कर की बेटी थीं। सागरिका जब पढ़ाई कर रही थीं तभी से उन्हें ऐड और फिल्मों में काम करने के ऑफर आने लगे थे।
37
सागरिका के पिता ने इन प्रपोजल को साफ रिजेक्ट कर दिया था। सागरिका ने साल 2013 में फिल्म 'रश' में इमरान हाशमी के साथ काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने जबरदस्त किसिंग सीन भी किए थे। इसमें उन्होंने काफी सुर्खियां भी बटोरी थी। सागरिका की डेब्यू फिल्म 'चक दे इंडिया' ही थी। फिल्म 'चक दे इंडिया' के लिए सागरिका को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का स्क्रीन अवॉर्ड भी दिया गया था। इसी फिल्म के लिए सागरिका को लॉयन्स गोल्ड अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।
47
बॉलीवुड के अलावा सागरिका पंजाबी और मराठी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। पंजाबी फिल्म 'दिलदरिया' सागरिका की हिट फिल्मों में एक है। एक्ट्रेस फिल्मों के साथ टीवी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 6' में भी नजर आ चुकी हैं। फिल्म 'चक दे इंडिया' में काम करने के बाद सागरिका को रीबॉक इंडिया का ब्रांड अंबेसडर बनाया गया था।
57
सागरिका और जहीर खान के एक-दूसरे को डेट करने की खबर तब सामने आई जब दोनों साथ में युवराज सिंह और हेजल कील के रिसेप्शन पर पहुंचे थे। दोनों की लवस्टोरी की बात करें तो इनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।
67
एक इंटरव्यू में सागरिका ने कहा था कि वो और जहीर उनके दोस्त ऋतिक के जरिए मिले थे। वो जब भी ऋतिक से मिलती थीं तो कहती थीं कि जहीर एक अच्छे लड़के हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि दोनों ने बाद में एक-दूसरे गुपचुप तरीके से शादी की थी।
77
फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।